फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   भूमि विवाद पर रिटायर्ड एसआई पर 5 बदमाशों ने किया जानलेव हमला, केस दर्ज

भूमि विवाद पर रिटायर्ड एसआई पर 5 बदमाशों ने किया जानलेव हमला, केस दर्ज

Wed, 16 Jan 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद पर रिटायर्ड एसआई पर 5 बदमाशों ने किया जानलेव हमला, केस दर्ज
भूमि विवाद पर रिटायर्ड एसआई पर 5 बदमाशों ने किया जानलेव हमला, केस दर्ज
विज्ञापन

पानीपत। विजीलेंस रिटायर्ड एसआई के साथ भूमि विवाद के चलते 5 बदमाशों ने एसआई पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने एसआई को उसी के घर के नजदीक बीच सड़क पर हथियारों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व घायल की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड एसआई जितेंद्र ने बताया कि उसी के पड़ोस के कुछ बदमाश काफी माह से उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। जिसका विरोध करने पर वो हमेशा उसके साथ मारपीट करते है। इसकी शिकायत उसने 14 अक्टूबर, 3 दिसंबर, 3,4 10 जनवरी को किला थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर ना ही केस दर्ज किया ना ही बदमाशों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन

साजिश रच की पिटाई:
घायल ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे वो सब्जीमंडी से वापस घर की ओर आ रहा था। वही रास्ते में उसे प्रवीन पुत्र सुभाष पंडित, गौरव शर्मा, नरेश उर्फ काका मिले। जिन्होंने मुंह को कपड़े से ढका हुआ था। इसके बाद पप्पू छाबड़ा, कुनाल बादशाह, राजू खत्री डंडो से मारना शुरू कर दिया। वहीं पप्पू छाबड़ा ने उस पर चाकू से हमला करने का प्रयास करने को कोशिश की। बदमाश 10 मिनट तक वारदात को अंजाम दे कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed