फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हुडा निवासियों ने संपदाधिकारी का किया घेराव, सीटू ने भी लोगों का किया समर्थन

हुडा निवासियों ने संपदाधिकारी का किया घेराव, सीटू ने भी लोगों का किया समर्थन

Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
हुडा निवासियों ने संपदाधिकारी का किया घेराव, सीटू ने भी लोगों का किया समर्थन

विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा हुडा सेक्टर फेडरेशन के आह्वान पर शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पानीपत मुख्यालय पर पानीपत हुडा सेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने एन्हांसमेंट नोटिस देने के खिलाफ व हुडा के रिहायशी व औद्योगिक सेक्टरों के निवासियों व उद्यमियों को मूलभूत सुविधाएं देने की मांग को लेकर हुडा के कार्यकारी अधिकारी का घेराव किया।

वहीं सीटू ने भी शुक्रवार को पानीपत हुडा सेक्टर एसोसिएशन के आंदोलन का समर्थन किया। आंदोलनकारियों के बीच सीटू नेता सुनील दत्त पहुंचे और हुडा के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने व जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पानीपत डायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम राणा ने कहा कि हुडा प्रशासन ने नियमों के विरुद्ध व कानून को ताक पर रखकर 18-20 सालों बाद 15 फीसदी ब्याज पर ब्याज लगाकर सेक्टर वासियों को एन्हांसमेंट के नोटिस भेज दिए हैं। हुडा निवासी व उद्यमी तीन दिन से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी बात सुनने तक नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सेक्टर निवासियों व उद्यमियों की समस्या का हल नहीं किया गया तो 26 अप्रैल से हुडा संपदाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। हुडा सेक्टर-छह के प्रधान एसके त्यागी व सेक्टर-24 के प्रधान सतीश गुप्ता ने आरोप लगाया कि हुडा के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है और सेक्टर निवासियों से एन्हांसमेंट की आड़ में वसूली करना चाहते हैं। आंदोलन में मास्टर रणधीर सिंह, कर्ण सिंह, शक्ति सिंह, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह, रमलेश गुप्ता, राजकुमार बाबा, राममेहर मोर, मोहब्बत सिंह, मेहर दास, अजीत सिंह जांगड़ा, राजपाल खुराना, सुखबीर समेत बडी संख्या में हुडा निवसियों व उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


हुडा निवासियों ने संपदाधिकारी का घेराव किया
-एन्हांसमेंट के खिलाफ व मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया
फोटो संख्या 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed