फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दलित संगठन दलित मंत्रियों, सांसदों व विधायकों से मांगे इस्तीफे

दलित संगठन दलित मंत्रियों, सांसदों व विधायकों से मांगे इस्तीफे

Sun, 25 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दलित संगठन दलित मंत्रियों, सांसदों व विधायकों से मांगे इस्तीफे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 20 मार्च को एससी-एसटी मामलों को लेकर दिए गए फैसले को लेकर शनिवार को पानीपत के दलित संगठनों ने अमर भवन चौक स्थित रविदास धर्मशाला में बैठक की। जिसमें सभी दलित संगठनों ने इस फैसले को दलितों के खिलाफ बताया और इस फैसले को वापस करवाने के लिए दलित संगठनों ने संविधान बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया है। बैठक में तय किया कि हरियाणा व केंद्र सरकार में जितने भी दलित मंत्री, सांसद व विधायक है, उन्हें तुरंत दलित समाज के हित में अपना इस्तीफा देकर समाज के साथ आ जाना चाहिए। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो दलित समाज फिर अपने ही समाज के विधायकों, सांसदों व मंत्रियों का सामाजिक बहिष्कार करेगा।

बैठक में तय किया गया कि सोमवार को जिले के सभी दलित संगठनों के गणमान्य व्यक्ति लघु सचिवालय में भारी संख्या में एकत्रित होंगे और न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम रोष प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे। दलित संगठनों द्वारा 2 अप्रैल को किए जाने वाले भारत बंद को लेकर उस दिन पानीपत जिले में भी पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह में किसी भी पार्टी के राजनेता को नहीं बुलाया जाएगा। मीटिंग की अध्यक्षता सतीश चौहान ने की। मंच संचालन बलजीत सारसर ने किया। इस अवसर पर प्राण रत्नाकर, राजेश सरोहा, राजेंद्र पूनिया, राजेश दहिया, मामराज वाल्मीकि, दलबीर रंगा, सतपाल दहिया, सतप्रकाश वैध, नंद किशोर पुहाल, रमेश पुहाल, कर्मचंद पूनम, राजबीर पोढिया, नवीन भूंबक, अश्वनी, कृष्ण दुगल, गिना राम वाल्मीकि, श्रीकृष्ण सरपंच, अमित उग्राखेड़ी, राजू पहलवान उग्राखेड़ी, बसंत कोच, गोविंदा लाहौट, सज्जन सिंह, रविंद्र तोशामड़ एडवोकेट, महाबीर सिंह कटारिया व रोहताश ढाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन



दलित संगठनों ने दलित मंत्रियों, सांसदों व विधायकों से मांगे इस्तीफे
-दलित संगठनों के आहवान पर 2 अप्रैल के भारत बंद को पानीपत में बनाएंगे सफल
-सामूहिक रूप से मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, नेताओं की जयंती में आने पर होगी मनाही
फोटो संख्या 14 व 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed