फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चुनाव की हुई खानापूर्ति, अमोलक को बनाया प्रधान

चुनाव की हुई खानापूर्ति, अमोलक को बनाया प्रधान

Sun, 03 Sep 2017 11:40 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
चुनाव की हुई खानापूर्ति, अमोलक को बनाया प्रधान
चुनाव की हुई खानापूर्ति, अमोलक को बनाया प्रधान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ऑल इंडिया रामगढिया विश्वकर्मा फेडरेशन के चुनाव में निवर्तमान प्रधान एचएस धम्मू के इस्तीफे से पहले ही प्रधान व उप प्रधान के नाम तय कर दिए गए। फेडरेशन की दोपहर बाद हुई चुनावी बैठक में चुनाव के नाम पर महज खानापूर्ति की गई और एचएस धम्मू द्वारा इस्तीफा देने के बाद अमोलक सिंह को प्रधान नियुक्त कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाकी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा प्रधान व उप प्रधान पर छोड़ दी। हालांकि कुछ लोगों ने एचएस धम्मू को पद पर आगे भी बनाए रखने की बात उठाई, लेकिन धम्मू भी पिछले मामलों और सुबह की बैठक को देखते हुए खुद पीछे हट गए।
ऑल इंडिया रामगढिया विश्वकर्मा फेडरेशन की बैठक रविवार को जीटी रोड बडौली के सामने स्थित एक होटल में हुई। जिसकी अध्यक्षता फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एसजीपीसी अमृतसर के मनोनीत सदस्य गुरमिंदर सिंह मठारु दिल्ली ने की। इस बैठक में महाराजा जस्सा सिंह का 300 साला उत्सव मनाने पर चर्चा हुई। यह उत्सव सिंह पूरा बरनाला पंजाब में मनाया जाना हैं। गुरमिंदर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की एसजीपीसी एक स्वतंत्र बॉडी है, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने हरियाणा में अलग से गुरुद्वारा कमेटी बनाने पर कहा कि 50 वर्ष पहले पंजाब हिमाचल व हरियाणा एक था, जबकि दिल्ली हमेशा से ही अलग रहा है। इसलिए दिल्ली में गुरुद्वारा कमेटी शुरू से ही स्वतंत्र रूप से काम कर रही है। यही कारण है कि दिल्ली में गुरुद्वारा कमेटी की अपनी अलग बॉडी है। दिल्ली में गुरुद्वारा कमेटी का एसजीपीसी में कोई दखल अंदाजी नहीं है। उन्होंने कहा की देश में बहुत से एतिहासिक गुरुद्वारे हैं और संस्थाओं को चलना बड़ा की मुश्किल काम है। इनकी देख रेख पर काफी खर्च आता हैं। इसलिए एसपीजीसी इन संस्थाओं को अनुदान देता है और इनकी देखरेख करता है। उन्होंने कहा की अगर एसजीपीसी इनकी मदद नहीं करती हैं तो इन्हें चलाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने शाहबाद में मिरि पिरि मेडिकल कॉलेज पर कहा की पिछली सरकारों के नियमों के तहत एनओसी नहीं मिली थी, लेकिन अब नियमों में बदलाव होने पर जल्द ही मिरि पिरि मेडिकल कॉलेज शुरू होगा और सुखबीर सिंह बादल भी इसमें काफी रुचि ले रहे हैं। इस कॉलेज के शुरू होने से हरियाणा के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

राम रहीम मामले पर कहा कि लोगों की आस्था भटक रही है। एसजीपीसी ने जो लोगों से वापस आने की बात कही है, यह उन सब की घर वापसी है। घर वापस आना कोई गुनाह नहीं है। इस मौके पर पूर्व प्रधान काला सिंह, उप प्रधान त्रिलोक सिंह, जोन प्रधान हुजूर सिंह परमी, कैशियर एमपी सिंह, जसबीर सिंह यमुनानगर, हरबंस सिंह करनाल, सरकार अमरीक सिंह फरीदाबाद, सरदार जसवंत सिंह सोनीपत, महेंद्र सिंह नीलोखेड़ी, बलबीर सिंह अंबाला, महेंद्र सिंह नीलोखेड़ी, जसबीर सिंह सोनीपत, सरबत दा भला चेरीटेबल ट्रस्ट गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धम्मू के नाम पर खानापूर्ति चर्चा
बैठक में सर्वसम्मति या वोटिंग से चुनाव कराने की बात रखी गई। कई सदस्यों ने एसएच धम्मू का कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई। एचएस धम्मू ने मंच पर खड़े होकर इस्तीफा देने की घोषणा की और किसी अन्य को भी प्रधान बनाए जाने की बात कही। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट रखी। कुछ लोगों ने उनके नाम का समर्थन देने की कही और कहा कि रामगढिया गुरुद्वारा के अधूरे कामों को आसानी के साथ पूरा किया जा सकता है। एचएस धम्मूू ने खुद नाराजगी जताई और कहा कि मुझ से इस्तीफा देने का कारण नहीं पूछा गया है। कई जिलों में मेरे खिलाफ मीटिंग होने लगी थी। पानीपत के ही एक होटल में मेरे खिलाफ रणनीति बनाई गई है। इन सब कारणों के चलते मैं अपने इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपने कार्यकाल में अपनी जेब से पैसा खर्च किया है। चुनाव आदर्श ने इस तरह की बात न रखने की बात कही। अध्यक्ष ने कहा कि सदन में से कोई प्रधान के लिए तैयार है तो आगे आए, नहीं तो उनके पास पहले से ही दो नाम आए हुए हैं। उन दो नामों की घोषणा के बाद किसी के भी दावों को नहीं माना जाएगा। पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार अमोलक सिंह को प्रधान व बलबीर सिंह अंबाला को उप प्रधान नियुक्त किया। पूर्व प्रधान काला सिंह एचएस धम्मू के कार्यकाल में पैसे के लेन-देन पर सवाल उठाए। सेक्टर-18 आरडब्ल्यूए के प्रधान ने भी एसएस धम्मू द्वारा सीधी रकम में पैसे बताने पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed