फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लोकतांत्रिक व्यवस्था में पार्षद किसी भी तरफ जा सकते हैं :विज

लोकतांत्रिक व्यवस्था में पार्षद किसी भी तरफ जा सकते हैं :विज

Sun, 25 Jun 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
लोकतांत्रिक व्यवस्था में पार्षद किसी भी तरफ जा सकते हैं :विज
लोकतांत्रिक व्यवस्था में पार्षद किसी भी तरफ जा सकते हैं : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा कि देश में लोकतंत्र में पार्षद किसी भी तरफ जा सकते हैं। ये उनका अधिकार है। पार्षदों ने किसी तरह का पैसा नहीं लिया है। चेयरमैन की कुर्सी जा रही है। इसलिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष शनिवार को भाजपा ग्रामीण प्रभारी राधेश्याम जिंदल के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पहले वहां पहुंचने पर जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत कोहली, शहरी अध्यक्ष जदगीश रमन, विनोद छौक्कर, सुशील जिंदल, राजकुमार कालीरामना, सरदार गुरनाम सिंह ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्षदों का बहुमत जिसके साथ होगा, वही चेयरमैन बनेगा। भाजपा की पिछले दिनों चली विस्तारक योजना पर कहा कि इससे भाजपा का जनाधार बढ़ा है। निगम और पालिका में कर्मियों की कमी के बारे में विज ने कहा कि इससे विकास प्रभावित तो हो रहा है। कर्मियों की कमी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर रेणु धीमान, संदीप गुप्ता, अनिल धीमान, सुशील त्यागी, नरेश बैनीवाल, सुनील भारद्वाज, अनिल त्यागी, धर्मबीर नेता, विकास सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed