फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   100 pink autos will run in the city, trained women will take charge of the autos.

Panipat News: पोल्ट्री फार्म में फटा ट्रांसफार्मर, साथ लगते लेबर क्वार्टर की छत गिरने से छह बच्चों समेत एक परिवार के 10 लोग झुलसे

Sat, 31 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
100 pink autos will run in the city, trained women will take charge of the autos.
चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : उद्योग बंधु समिति की बैठक में मौजूद अ​धिकारी व अन्य।
मतलौडा। शेरा गांव स्थित चाैधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार की सुबह करीब सवा सात बजे बड़ा हादसा हो गया। पोल्ट्री फार्म में 160केवीए का ट्रांसफार्मर फटने से साथ लगते लेबर क्वार्टर की दीवार गिर गई, इसमें छह बच्चों समेत एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच लोग ट्रांसफार्मर का तेल और चिंगारी लगने से झुलसे हैं। एक महिला और एक बच्चे की हालात नाजुक है। बाकी को सीएचसी मतलौडा और जिला नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर नहीं फटने की बात कही है।
विज्ञापन

सोनीपत के राठधाना गांव के प्रमोद और पानीपत के उग्राखेड़ी गांव के अनिल मलिक का शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस है। बबलू यादव ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ पोल्ट्री फार्म में बनाए लेबर क्वार्टर में रहता है, उनके साथ लगते कमरे में बड़ा ट्रांसफार्मर रखा या है। बच्चे और बाकी लोग सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे धमाके की आवाज सुनी और इसके साथ लगते कमरे की दीवार गिर गई, वह किसी तरह मलबे से बाहर निकला और आसपास के लोगों की मदद से बाकी लोगों को भी बाहर निकाला। इसमें उनका पांच वर्षीय बेटा विवेक, तीन वर्षीय विकास, डेढ़ साल की बेटी जानवी, 27 वर्षीय रूबी पत्नी मोहन कुमार, 35 वर्षीय मनसा राम, उनकी छह वर्षीय बेटी नैना, मनसाराम की साली, रंजना, 11 वर्षीय नितेश व नौ वर्षीय सोनम घायल हो गई। इनमें सोनम, नितेश, रंजना, मनसाराम गर्म तेल लगने से झुलसे हैं, इनको मतलौडा सीएचसी में ले गए। यहां बबलू यादव, रूबी, विवेक, विकास, जानवी व नैना को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बाकी को जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। मनसा राम और उनकी साली रंजना की हालत अभी गंभीर है।
विज्ञापन


नींद में था परिवार
बबलू ने बताया कि वे सब पोल्ट्री फॉर्म में काम करते हैं। धमाके के समय वे बच्चे और महिलाएं सो रही थी। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि मलबे के अंदर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं, उन्हें काफी मशक्कत के बाद मलबे बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया। धमाके के बाद मलबा गिरने से उनका सारा घरेलू सामान बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस को नहीं मिली शिकायत : प्रभारी
पुलिस को शेरा गांव के एक पोल्ट्री फार्म में ट्रांसफार्मर फटने से लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी, इसमें किसी की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा।

पोल्ट्री फार्म का ट्रांसफार्मर नहीं फटा : एसडीओ
शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में ट्रांसफार्मर फटने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौका मुआयना किया। हादसा ट्रांसफार्मर फटने से नहीं हुआ है। क्वार्टर की छत गिरने पर ट्रांसफार्मर की चिंगारी निकलने से लोग झुलसे हो सकते हैं।

- सत्यवान कादियान, एसडीओ, सब डिवीजन मतलौडा।

चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : उद्योग बंधु समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य।

चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : उद्योग बंधु समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य।

चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : उद्योग बंधु समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य।

चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में रखा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : उद्योग बंधु समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed