फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   100 bed hospital at spiritual place, specialist doctors are providing treatment

Panipat News: आध्यात्मिक स्थल पर 100 बेड का अस्पताल, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
100 bed hospital at spiritual place, specialist doctors are providing treatment
समालखा। समालखा के भोड़वाल माजरी स्थित निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक स्थल पर 77वें वार्षिक संत निरंकारी समागम में लाखों लोग पहुंच कर माता सुदीक्षा के दर्शन कर रहे हैं। वहीं समागम में आने वाली संगत को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। समागम के दौरान किसी बीमारी से ग्रस्त या चोट लगने पर समागम के हर ब्लॉक में डिस्पेंसरी बनाई गई हैं। वहीं सत्संग पंडाल के पास एक 100 बेड का मुख्य अस्पताल भी बनाया गया है। जिसमें 24 घंटे इलाज की सुविधा है। मुख्य अस्पताल में हर रोज चार से पांच की ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि समागम में देशभर व विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। समागम के दौरान बीमार, चोटिल होने व अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर आध्यात्मिक स्थल पर ही उनका इलाज किया जा रहा है। यहां तीन दिन की दवा भी निशुल्क दी जा रही है। छोटी चोट के लिए ओटी की भी व्यवस्था है। यहां सर्जन भी सेवाएं दे रहे हैं। आध्यात्मिक स्थल पर 100 बेड का अस्पताल बनाया गया है। साथ ही सभी चारों ब्लॉक में एक-एक डिस्पेंसरी अलग से बनाई गई है। अस्पताल में आईसीयू वार्ड बनाया गया है। जहां पर 12 बेड और चार वेंटिलेटर हैं। यहां पर मेडिकल और पैरामेडिकल का करीब एक हजार का स्टाफ है। इसके साथ 45 विदेशी चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम
मेडिकल को-ऑर्डिनेटर डाॅ. नरेश अरोड़ा ने बताया कि निरंकारी मिशन स्वास्थ्य संबंधी किसी बीमारी को लेकर संगत को परेशानी नहीं आने देता। इसके लिए अस्पताल में में हृदय रोग विशेषज्ञ से लेकर हड्डी, दंत चिकित्सक, महिला रोग विशेषज्ञ, आंख-कान विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ अपने सेवाएं दे रहे हैं। 24 घंटे इलाज के साथ कई तरह के टेस्ट भी किए जा रहे हैं। ताकी बीमारी का पता चलते हुए तुरंत उपचार किया जा सके। मलेरिया, डेंगू, प्लेटलेट्स सहित अन्य टेस्ट यहां लैब में किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपात सेवा के लिए 40 एंबुलेंस तैयार
किसी मरीज की स्थिति गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 40 एंबुलेंस तैयार हैं। जिनमें 10 निरंकारी मिशन और 30 हरियाणा सरकार द्वारा मुहैया कराई गई हैं। होम्योपैथिक की पांच डिस्पेंसरी बनाई हैं। मेडिकल व पैरामेडिकल के 200 स्टाफ सेवाएं दे रहे हैं। एक डिस्पेंसरी पर प्रतिदिन 800 से 900 की ओपीडी की जातीहै। वहीं फिजियोथेरपी के लिए 15 मशीन हैं। जो ए व सी ग्राउंड में हैं। इसके अतिरिक्त एक्युप्रेशर के भी 60 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed