{"_id":"67e4606490193b134300eb1f","slug":"10-year-old-diesel-and-15-year-old-petrol-vehicles-will-be-seized-panipat-news-c-244-1-pnp1007-134276-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डीजल के 10 साल और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन किए जाएंगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डीजल के 10 साल और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन किए जाएंगे सीज
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में जिला सड़क सुरक्षा कमेटी व सुरक्षित वाहन पॉलिसी की बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों में अतिक्रमण को हटाने के लिए वे ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें। जहां पर पुलिस की आवश्यकता है वहां उनकी मदद ले लेकिन शहर से अतिक्रमण हटाना है। जहां लाइटें नहीं हैं वहां लाइटों की व्यवस्था करें। शहर को साफ सुथरा करना सुनिश्चित करें।
एनएच-44 पर कोरिडोर कट बनाने के आदेश
उपायुक्त ने नेशनल हाईवे -709 पर बरसाती नालों को साफ करने और रेलवे रोड के नजदीक बिशनपुर कॉलोनी में सड़क की स्थिति को सुधारने व मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएच- 44 पर लगे कैमरों की स्थिति जानी व आमजन को जागरूक करने को लेकर साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। जाम की स्थिति से निपटने के लिए बरसत रोड़ हन्नु स्वीट्स के सामने फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए बना गए कट को खोलने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि दस साल पुराने डीजल वाहन व 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को सीज किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसे अपना घर का कार्य समझकर करें। उपायुक्त ने न्यू टोइंग वैन, हाईड्रोलिक वेन व किराये पर लेने वाली वैन के बारे में भी स्थिति जानी। उपायुक्त ने मंडियों की साफ-सफाई करने, सड़कों व लाइटों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने पानीपत, समालखा के एसडीएम को मंडियों की जांच के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना आशीष वशिष्ठ, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएसपी सुरेश सैनी, आरटीओ नीरज, पुनीत शर्मा व बीईओ बिजेंद्र हुड्डा उपस्थित रहे।