{"_id":"62041c89fc59a1256d1d59a2","slug":"10-plots-worth-97-crores-were-sold-near-the-refinery-today-bid-for-49-panipat-news-knl984850158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइनरी के पास 97 करोड़ के 10 प्लॉट बिके, 49 की आज बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिफाइनरी के पास 97 करोड़ के 10 प्लॉट बिके, 49 की आज बोली
विज्ञापन
पानीपत। शहर की रेड और ऑरेंज जोन कैटेगरी के इंडस्ट्री को शहर से बाहर करने की कवायद तेज हो गई है। उद्यमियों के लिए रिफाइनी के पास इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका है। एचएसआईआईडीसी पांच दिन तक 184 प्लॉट की मेगा बोली कर रहा है।
बुधवार की सुबह 10 बजे 450 वर्ग गज के 59 प्लॉट की बोली शुरू हुई । रात नौ बजे तक 10 प्लॉट ही बिके। ये प्लॉट 21,600 रुपये वर्ग गज के हिसाब से बेचे गए। विभाग को उम्मीदानुसार उद्यमियों का रुझान नहीं मिला। विभाग वीरवार को भी इन प्लॉट की बोली करेगा। विभाग ने बुधवार को 97 करोड़ 72 लाख रुपये कमाए हैं। विभाग 7875 वर्ग गज तक के ये प्लॉट बेचकर छह अरब रुपये कमाना चाहता है। 1.450 वर्ग मीटर 95 प्लॉट खाली पड़े हैं।
400 इंडस्ट्रियल प्लॉट पड़े हैं खाली
18 अलग-अलग वर्ग मीटर वाले 400 इंडस्ट्रियल प्लॉट खाली हैं। इसमें से चार कैटेगरी के प्लॉटों की बोली होगी। 2012 में किसानों से 912 एकड़ जमीन एक्वायर की थी। 50 प्रतिशत एरिया इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए छोड़ा था। 200 एकड़ में प्लॉट पहले बेचे जा चुके हैं।
विज्ञापन
ये प्लॉट पड़े हैं खाली
450 वर्ग गज के 95 प्लाट खाली पड़े हैं
1012.50 वर्ग मीटर 72 प्लॉट खाली पड़े हैं
1800 वर्ग मीटर 54 प्लॉट खाली पड़े हैं
4050 वर्ग मीटर 64 प्लॉट खाली हैं।
बिरला ग्रुप लगाएगा पेंट इंडस्ट्री
आदित्य बिरला ग्रुप ने एचएसआईआईडीसी की 70 एकड़ जमीन खरीद ली है। बिरला ग्रुप यहां पानीपत में पेंट निर्माण की इंडस्ट्री लगाने जा रहा है। इसमें 1140 करोड़ रुपये इनवेस्ट करेगा। कंपनी में करीब 550 लोगों को सीधी नौकरी मिलेगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन जागा
पानीपत में 30 साल से अधिक समय से शहर के अंदर रेड व ऑरेंज कैटेगरी की इंडस्ट्री चल रही है। समय समय पर हादसे भी हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया है कि रेंड व ऑरेंज कैटेगरी के उद्योगों को शहर से बाहर निकाला जाए। इसके बाद अब सरकार ने 10 साल बाद रिफाइनरी के पास खाली पड़े प्लॉट की बोली लगाना शुरू किया है।
इतने वर्ग गज के इतने प्लॉट की होगी बोली-
प्लॉट की संख्या साइज
59 450 वर्ग गज
38 1012 वर्ग गज
49 1800 वर्ग गज
30 4050 वर्ग गज
8 7875 वर्ग गज
इन रिहायशी क्षेत्रों में चल रही है हजारों इंडस्ट्री
पानीपत में उद्यमियों के अनुसार 20 हजार से अधिक इंडस्ट्री हैं। हजारों इंडस्ट्री शहर के अंदर चल रही है। मुख्य रूप से ये इंडस्ट्री काबड़ी रोड, भारत नगर, कच्चा कैंप,बतरा कॉलोनी, बरसत रोड, नूरवाला, हरिनगर, गंगाराम कॉलोनी, माईजी कॉलोनी, देशराज कॉलोनी, कुटानी रोड, अशोक नगर, रमेश नगर, दलबीर नगर, हाली कॉलोनी, छोटूराम चौक, गोहाना रोड व विद्यानंद कॉलोनी में चल रही हैं।
जब इंडस्ट्री आएंगी तभी इस क्षेत्र का विकास होगा
अभी रिफाइनरी के पास इंडस्ट्रियल एरिया में न तो सुरक्षा व्यवस्था हैं न ही परिवहन की सही सुविधा है। सरकार से मांग है कि जल्द इस क्षेत्र को आबाद किया जाए।
- महावीर सिंह छिल्लर, प्रधान, एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन
अगर सभी प्लॉट नहीं बिके तो वीरवार को भी होगी 450 वर्ग गज के प्लॉट की बोली कराई जाएगी। बुधवार को 59 प्लॉट की बोली हुई है। प्रयास है कि जल्द इंडस्ट्रियल एरिया को आबाद किया जाए। - ऋषि चौहान, एस्टेट मैनेजर, एचएसआईआईडीसी, पानीपत।