फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 cases of dengue found including children and two girls

बच्चे और दो किशोरियों समेत डेंगू के 10 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
10 cases of dengue found including children and two girls
पानीपत। शहर में एक ही दिन में शनिवार को डेंगू के नए 10 केस मिले हैं। दो किशोरी व एक बच्चा भी शामिल है। इनकी 26 अक्तूबर को सिविल अस्पताल में जांच हुई थी। अब जिले में डेंगू के 178 केस हो चुके हैं। शनिवार को सेक्टर-24 की 14 वर्षीय किशोरी , गांव डिडवाडी से 21 वर्षीय युवती , देशराज कॉलोनी से 55 वर्षीय पुरुष, नांगलखेड़ी से 21 वर्षीय महिला, दलबीर नगर से 55 वर्षीय पुरुष, तहसील कैंप से 15 वर्षीय किशोरी, गांव गढ़ी केवल से 56 वर्षीय महिला, साईं कॉलोनी से 32 वर्षीय महिला, गांव आसन कलां से 12 वर्षीय बच्चा और वधावाराम कॉलोनी से 41 वर्षीय महिला में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दूसरी ओर लैब की टेस्टिंग मशीन दूसरी बार खराब हो गई है। अब ब्लड बैंक की मशीन से सैंपलों की जांच हो रही है। खराब मशीन को ठीक करने के लिए सोमवार को इंजिनियर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

अब शहर में बढ़े डेंगू के रोगी-
सितंबर तक शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के केस अधिक मिल रहे थे। अब शहरों में एकाएक डेंगू के केस बढ़े हैं। अब तक शहर में 108 और ग्रामीण क्षेत्र में 70 केसों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

साल : केस
2017 : 469
2018 : 133
2019 : 04
2020 : 272
2021 : 287
2022 : 161 अब तक
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटीलार्वा एक्टिविटी जारी- हेल्थ इंस्पेक्टर
हेल्थ इंस्पेक्टर जसमेर सिंह ने कहा कि जहां-जहां डेंगू केस मिलते है वहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी लार्वा एक्टिविटी जारी है। स्वास्थ्य विभागफॉगिंग भी स्वास्थ्य विभाग करवा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी फॉगिंग के लिए दवा पहुंचा दी गई है। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को यहां फॉगिंग कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed