फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.34 lakh withdrawn from accounts by sending link

लिंक भेजकर खातों से निकाले 1.34 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
1.34 lakh withdrawn from accounts by sending link
पानीपत। कप्तान नगर निवासी एक युवक के खाते से ठग ने 1.34 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया था, ठग ने कॉल किया और कहा कि वह कोरियर कंपनी से बात कर रहा है और सामान नहीं मिलेगा। उसने एक फार्म भेजा और पांच रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। उसने रुपये भेजे तो खाते से नकदी की निकासी हो गई।
विज्ञापन

कप्तान नगर निवासी परमिंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसका महाबीर कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है, दूसरा खाता दी पानीपत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में है। उन्होंने ऑनलाइन कुछ सामान आर्डर किया था। उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। सामने वाले ने कहा कि आपका पार्सल होल्ड पर है। उसने स्टेट्स चेक करने के लिए एक लिंक भेजा और फार्म पर डिटेल भरकर पांच रुपये फीस जमा करने के लिए। उसने अपने खाते से दिए गए लिंक पर पांच रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद खाते से पहले पीएनबी बैंक के खाते से 34,790 रुपये और दूसरे बैंक से 99,817 रुपये कटने का मैसेज आया। उसने बैंक में कॉल कर खाता ब्लॉक कराया और पुलिस को शिकायत दी है। किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed