फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.25 Lakh rupees theft case in Panipat

Panipat: चोरों ने खड़ी कार का तोड़ा शीशा, नकदी से भरा बैग उड़ाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 16 Jul 2025 08:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 08:18 PM IST
सार

चोरों ने कार का शीशा तोड़कर 1.25 लाख रुपये की चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
1.25 Lakh rupees theft case in Panipat
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के तहत सेक्टर-18 में चोरों ने एक कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में 1.25 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सिवाह गांव के कुलबीर ने बताया कि वह मंगलवार को कार से सेक्टर-18 में किसी काम से गया था।
विज्ञापन


कार को खड़ी कर वह अपना काम करने लगा। जब वापस आया तो कार की बांयी ओर आगे की खिड़की का शीशा टूटा था। चालक के बराबर वाली सीट पर रखा बैग गायब था जिसमें करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी और दो चैक बुक थी। थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed