फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   0 lakh extortion money was demanded from the head cashier of a sweet vendor

Panipat News: मिठाई विक्रेता के हेड कैशियर से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
0 lakh extortion money was demanded from the head cashier of a sweet vendor
पानीपत। थाना सेक्टर 13/17 स्थित मिट्ठन स्वीट्स के हेड कैशियर से बदमाश ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले ने पैसे न देने पर गोली मारने की धमकी दी। कैशियर ने तुरंत ही इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सीआईए-2 की टीम को सौंपी गई है। कॉल करने वाले आरोपी के नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 13/17 क्षेत्र के वृंदा एंकलेव निवासी विजय कुमार गोयल ने बताया कि वह 13/17 सेक्टर स्थित मिठ्ठन स्वीट्स पर हेड कैशियर है। सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे उसके नंबर पर एक कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने कहा 10 लाख रुपये चाहिए। जब उसने कहा कि किस बात के 10 लाख तो आरोपी ने धमकी दी कि जब पिस्टल लगेगी तो पता चल जाएगा। आरोपी ने धमकी दी है कि मेरी बात को हल्के में मत लियो। धमकी भरी कॉल आने के बाद से ही पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। उसने अपने परिजनों और फिर दुकान के मालिक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वह थाने पर पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पर तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed