फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ????????? ???? ? ?????? ?? ????????

आर्य युवा महासम्मेलन आज

Sun, 06 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 06 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा का प्रदेश स्तरीय आर्य युवा महासम्मेलन रविवार को आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल के मैदान में होगा।
विज्ञापन


महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि होंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अध्यक्षता करेंगे। समारोह के सफल आयोजन को लेकर पड़ाल सजकर तैयार हो गया है।

प्रशासन द्वारा आर्य बाल भारती स्कूल के बाहर वर्षों पुरानी खस्ता सड़क को भी बनाकर तैयार कर दिया है। सभा ने सम्ममेलन में 20 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


आर्य युवा महासम्मेलन को लेकर शनिवार को पंडाल में पूरा दिन प्रशासनिक अधिकारियों व सभा के पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहा।

प्रशासन की तरफ से सीसीएम विवेक चौधरी व तहसीलदार हरिओम अत्री ने व्यवस्थाओं को जांचा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मंच व अन्य व्यवस्था को देखा। पुलिस ने सीएम व राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रबंध किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पहले होगा यज्ञ फिर महासम्मेलन
आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री मास्टर रामपाल आर्य व स्कूल के प्रधान आजाद आर्य ने बताया कि आर्य युवा सम्मेलन में करीब 20 हजार युवा व युवती शामिल होंगे।

 प्रात: नौ से दस बजे तक यज्ञ कराया जाएगा। जिसके ब्रह्मा स्वामी धर्मदेव, आर्य बाल भारती स्कूल के निदेशक आचार्य अभय आर्य, संदीप आर्य व जगदीश चहल होंगे।

इसके बाद भजनोपदेशक अपना संदेश देंगे। जिसमें सुंदर पांचाल, आचार्य रामदयाल व बहन कल्याणी आर्या भजनों की प्रस्तुति देंगे।

मुख्य वक्ता वैदिक आचार्य सोमदेव अजमेर व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. वेद्यालंकार होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के पहुंचने पर मुख्य समारोह शुरू होगा।

जिसमें यज्ञ, स्वच्छता, नशा मुक्ति, चरित्र निर्माण, आर्य मान्यताएं, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज उन्मूलन, गोरक्षा व देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

महासम्मेलन में शामिल युवाओं को इसकी शपथ भी दिलाई जाएगी।

मुख्य मंच के साथ साधु संतों का होगा मंच

समारोह में मुख्य मंच के साथ एक अन्य मंच बनाया गया है। दोनों मंच 48 गुना 28 फीट के होंगे और इनकी ऊंचाई चार फीट रखी गई है।

मुख्य मंच पर करीब 40 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत समेत पार्टी मंत्री, विधायक व आर्य प्रतिनिधि सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बैठने की जगह होगी।


इसके साथ लगते मंच पर साधु व संतों के बैठने की व्यवस्था की गई है। एक तीसरा मंच भजन उपदेशकों के लिए तैयार किया गया है। पंडाल में चार जोन बनाए गए हैं।

एक जोन में महिला व युवतियों के बैठने की व्यवस्था होगी और बाकी तीन जोन में युवा व आर्य समाजी होंगे। इन जोनों के बीच एक गैलरी बनाई गई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रविवार को आर्य युवा महासम्मेलन में शामिल होंगे। प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
समीरपाल सरो, उपायुक्त पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed