फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   panel of five officers has been sent to the UPSC for the post of new DGP in Haryana.

Haryana: नए डीजीपी के लिए पांच अफसरों का पैनल यूपीएससी को भेजा, पैनल में शत्रुजीत कपूर का भी नाम शामिल

Sun, 07 Dec 2025 08:49 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Dec 2025 08:49 AM IST
सार

हरियाणा के कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह इसी साल 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले ही हरियाणा सरकार नए डीजीपी को नियुक्त करेगी। डीजीपी की दौड़ में जिन तीन अफसरों के नाम की चर्चा है, उनमें अजय सिंघल, आलोक मित्तल व एएस चावला के नाम शामिल है।

विज्ञापन
panel of five officers has been sent to the UPSC for the post of new DGP in Haryana.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पुलिस महानिदेशक के लिए पांच अफसरों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेज दिया है। पैनल में जिन अफसरों के नाम हैं, उनमें 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर, 1991 बैच के एसके जैन, 1993 बैच के आलोक मित्तल, 1992 बैच के अजय सिंघल और 1993 बैच के एएस चावला शामिल हैं। अब यूपीएससी पैनल में से तीन अफसरों के नामों की सूची हरियाणा सरकार को भेजेगी। हरियाणा सरकार ही तीन में से किसी एक अफसर का नाम चुनेगी और उन्हें पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी देगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हरियाणा के कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह इसी साल 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले ही हरियाणा सरकार नए डीजीपी को नियुक्त करेगी। डीजीपी की दौड़ में जिन तीन अफसरों के नाम की चर्चा है, उनमें अजय सिंघल, आलोक मित्तल व एएस चावला के नाम शामिल है। वहीं, दरअसल वाई पूरण कुमार सुसाइड केस की वजह से शत्रुजीत कपूर इस रेस में पिछड़ गए हैं और उनके रिटायरमेंट के सिर्फ 11 महीने रहते हैं।
विज्ञापन


वहीं, 1991 बैच के एसके जैन का नाम पर संशय जताया जा रहा है। दरअसल 2023 में भी उनका नाम पैनल में नहीं भेजा गया था। दरअसल उस दौरान उन्हें सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया था और उनके सेवा रिकॉर्ड में भी प्रतिकूल प्रविष्ठियां दर्ज हैं। ऐसे में आखिरी दौड़ में आलोक मित्तल व अजय सिंघल के बीच मुकाबला देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी पद पर नहीं लौटे तो कहां जाएंगे कपूर
चर्चा है कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर दो महीने की छुट्टी पर गए हुए है। उनकी छुट्टियां 14 दिसंबर को खत्म हो रही हैं। छुट्टी से लौटने पर फिलहाल उनके डीजीपी के पद की संभालने की संभावना काफी कम लग रही है। यदि वह डीजीपी के पद पर ज्वाइन नहीं करते हैं तो सरकार उन्हें किसी अन्य विभाग की जिम्मेदारी सौंप सकती है। इसके अलावा वह केंद्र में भी जा सकते हैं। हालांकि अभी सरकार की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है कि छुट्टी पर से लौटने पर शत्रुजीत कपूर कहां ज्वाइन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed