फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth will get NDA training on the lines of Super-100

सुपर-१०० की तर्ज पर विद्यार्थियों को मिलेगा एनडीए का प्रशिक्षण

Fri, 02 Jul 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youth will get NDA training on the lines of Super-100
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार युवाओं को सेना में भर्ती के लिए स्कूली स्तर से ही तैयार करेगी। सुपर-100 की तर्ज पर 11वी-12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को एनडीए का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पूरी तरह से निशुल्क होगा। प्रदेश के युवाओं को सेना में अधिकारी के तौर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

निदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने यह प्रशिक्षण शुरू कराने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। सरकार विशेषज्ञ संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करवाएगी। प्रशिक्षण पाने के इच्छुक विद्यार्थियों को चार जुलाई तक पंजीकरण करना होगा। इसके लिए 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। पंजीकरण करने वाले युवाओं का विशेषज्ञ संस्थाएं परीक्षा लेंगी। परीक्षा में पास युवाओं में से साक्षात्कार के जरिए एनडीए प्रशिक्षण के लिए सुपर 100 चुने जाएंगे। इन सुपर 100 युवाओं को अभी कोविड के कारण ऑनलाइन ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। हालात पूरी तरह से सामान्य होने पर इन्हें हॉस्टल की सुविधा देकर संस्थाएं व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed