{"_id":"67953280363a6448f2092e2a","slug":"youth-should-strengthen-democracy-by-using-voting-without-any-inducement-dr-sumita-mishra-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-14502-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रलोभन मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं युवा : डाॅ. सुमिता मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रलोभन मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं युवा : डाॅ. सुमिता मिश्रा
विज्ञापन
शपथ लेते पदाधिकारी। संवाद
पंचकूला। युवाओं को बिना प्रलोभन के मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए। हरियाणा की गृह सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय मतदाता दिवस पर युवाओं को संबोधित किया। गृह सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा और हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन विभाग के कैलेंडर का भी विमोचन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा में जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, कोई भी इस मुहिम में न छूटे। इस मुहिम को लेकर राज्य में साल में चार बार नए मतदाताओं के वोट बनाकर उनको मतदाता सूची में शामिल किया जाता है।
प्रस्ताव लेखन में विद्यार्थियों ने मारी बाजी
प्रस्ताव लेखन में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राज्यस्तरीय मतदाता कार्यक्रम में इंदिरा गांधी काॅलेज की छात्रा मुस्कान को प्रथम स्थान पाने पर 7500 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर देशबंधु काॅलेज पानीपत की अंजलि को 5500 रूपये, तीसरा स्थान प्राप्त करने पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 के छात्र आर्यन को 4000 रुपये से सम्मानित किया गया। स्कूली छात्रा पूजा सिंगला आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत को प्रथम स्थान पाने पर 7000 रुपये, शिव गुरुकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल छातर (जींद) की छात्रा माही को दूसरा स्थान पाने पर 5500 रुपये की नकद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
ये रहे मौके पर मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा डाॅ. हेमा शर्मा, पुलिस उपायुक्त हिमाद्री कौशिक, एडीसी व नोडल अधिकारी स्वीप निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, ईआरओ राजेश पुनिया, जिला उप चुनाव अधिकारी विश्वनाथ, उपनिदेशक चुनाव राजकुमार लोहान, अजय राठी, कुलदीप सिंह, प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।