फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth missing from rented house, fear of kidnapping

Panchkula News: किराये के मकान से युवक लापता, अपहरण की आशंका

Sun, 01 Mar 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Youth missing from rented house, fear of kidnapping
पश्चिम बंगाल में जीरो एफआईआर दर्ज, पंचकूला पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4 स्थित हरिपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में पश्चिम बंगाल में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है जिसके आधार पर पंचकूला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला बैंकुरा (पश्चिम बंगाल) निवासी राजीब कुंडू ने 25 फरवरी को इंदपुर थाना में शिकायत दी कि उसका छोटा भाई जगदीश कुंडू (36) पिछले एक वर्ष से पंचकूला के हरिपुर, सेक्टर-4 में किराये पर रह रहा था। 21 फरवरी से वह अपने कमरे से लापता है।
परिजनों के मुताबिक 24 फरवरी को जगदीश का एक संदेश मिला जिसमें उसने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण किए जाने की बात लिखी थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

घटनास्थल पंचकूला थाना क्षेत्र में होने के कारण इंदपुर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच पंचकूला पुलिस को सौंप दी। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश, मोबाइल कॉल विवरणी की जांच और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed