फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth falls prey to online game scam, duped of Rs 6.43 lakh

Panchkula News: ऑनलाइन गेम के झांसे में फंसा युवक, 6.43 लाख की ठगी

Sat, 17 Jan 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth falls prey to online game scam, duped of Rs 6.43 lakh
मोटे मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए गए पैसे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला में ऑनलाइन गेम के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 6 लाख 43 हजार 500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित, पेशे से नाई, सेक्टर-17 पंचकूला में किराये की दुकान चलाता है। 18 सितंबर 2025 को उसके बचपन के दोस्त ने उसे बुलाया, जहां उसकी मुलाकात एक युवक से कराई गई। युवक ने बताया कि वह ऑनलाइन पत्तों का गेम खिलवाता है और इसमें पैसे लगाने पर बड़ा मुनाफा होता है।
विज्ञापन

लालच में आकर पीड़ित ने बैंक खाते और गूगल पे के जरिए अलग-अलग तिथियों में हजारों रुपये ट्रांसफर किए। ठग लगातार यह कहते रहे कि अगली बार खेल जीत में बदल जाएगा और पिछली रकम वापस मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कुल रकम 6.43 लाख रुपये से अधिक हो गई और पैसे वापस मिलने की कोई संभावना नहीं दिखी, तब पीड़ित ने 12 जनवरी 2026 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और ठगों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed