{"_id":"672d2fe9a23257374301a237","slug":"youth-dies-after-falling-into-well-ndrf-team-pulls-out-dead-body-from-well-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-116880-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कुएं में गिरने से युवक की मौत, एनडीआरएफ की टीम ने शव को कुएं से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कुएं में गिरने से युवक की मौत, एनडीआरएफ की टीम ने शव को कुएं से निकाला
विज्ञापन
पिंजौर। रत्तपुर कॉलोनी में बुधवार शाम कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेक उर्फ विक्की के रूप में हुई है।उसकी उम्र करीब सोलह वर्ष बताई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद का शव देर रात करीब एक बजे कुएं से बाहर निकाला।
बुधवार की शाम लोगों को युवक के कुएं में गिरने की जानकारी मिली तो वे मौके पर इकट्ठा हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग, एनडीआरएफ की टीम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पहले दमकल विभाग की टीम ने युवक को कुएं से निकालने की कोशिश की लेकिन कुएं में दलदल सहित खतरनाक गैसें होने की वजह से उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ा।
उसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने युवक को निकालने के लिए अभियान शुरू किया। देर रात करीब एक बजे विक्की का शव कुएं से बाहर निकाला गया। युवक के कुएं में गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक को मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे।