फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth dies after bike collides with Canter near Bhanu

Panchkula News: भानू के पास कैंटर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 09 Jun 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike collides with Canter near Bhanu
बिना संकेत सड़क पर वाहन रोकने का आरोप, अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बरवाला-पंचकूला मार्ग पर गांव भानू के निकट हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंडीमंदिर थाना पुलिस को दी शिकायत में दिनेश उपाध्याय ने बताया कि उनका भाई सुधाकर उपाध्याय परिवार सहित बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में रहता था और डेराबस्सी की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। 6 जून की शाम उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि सुधाकर का गांव भानू के पास सड़क हादसा हो गया है और उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार सुधाकर उपाध्याय बाइक पर बरवाला से पंचकूला की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसके आगे चल रहे कैंटर चालक ने बिना कोई संकेत या इंडिकेटर दिए अचानक सड़क के बीच वाहन रोक दिया। इससे पीछे से आ रही बाइक कैंटर से टकरा गई और सुधाकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मृतक के बेटे ने भी परिजनों को दी।

परिजनों ने दुर्घटना के लिए कैंटर चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायत के आधार पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed