फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth Day: People of Panchkula ran 5 kilometers in 8 degree temperature.

युवा दिवस : 8 डिग्री तामपान में 5 किलोमीटर दौड़े पंचकूला के लोग

Fri, 12 Jan 2024 06:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
Youth Day: People of Panchkula ran 5 kilometers in 8 degree temperature.
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडीमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित शहर के करीब पांच हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। करीब ग्यारह बजे हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकाथॉन सेक्टर 5 से शुरू होकर, पल्लवी होटल, कैक्टस गार्डन, बस स्टैंड, तवा चौक, अनुपम स्वीटस, सेक्टर 11-14, सेक्टर 10-15, सेक्टर 9-16 अग्रसेन चौक से होती हुई सेक्टर 5 स्थित पीएनबी के सामने ग्राउंड में संपन्न हुई। इस दौरान ज्ञानचंद गुप्ता ने खुली जीप में वाॅकाथॉन में भाग ले रहे युवाओं में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से नए जोश का संचार किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि करीब दो साल पहले उन्होंने पंचकूला को स्वच्छ, सुदर और हरा भरा बनाने के लिए सात सरोकार दिए थे। इन सरोकारों को घर घर तक पहुंचाने और पंचकूलावासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वाॅकाथॉन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम जनभागाीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता। पंचकूला को ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक, स्ट्रे कैटल, स्ट्रे डाॅग, अतिक्रमण और स्लम से मुक्त करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्य करने के साथ साथ लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है। मैराथन के बाद स्कूली बच्चों की तरफ से डांस व गाने की प्रस्तुति दी।


ये रहे उपस्थित............
स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला द्वारा जिला प्रशासन और नगर निगम पंचकूला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वॉकाथॉन के अवसर पर महापौर कुलभूषण गोयल, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, नगराधीश राजेश पूनिया, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त रिचा राठी, नगर निगम के उप आयुक्त अपूर्व चैधरी, स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के पदाधिकारी विनोद मित्तल, अध्यक्ष डीपी सोनी, उपाध्यक्ष जतिंद्र कुमार महाजन, महासचिव एनडी शर्मा, संयुक्त सचिव डीपी सिंघल, कोषाध्यक्ष वरिंद्र मेहता, वित सचिव वीरेंद्र मलिक और सदस्य युवराज कौशिक, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक और सोनिया सूद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed