{"_id":"6acd4a89da7bf2e4a60b93ac","slug":"youth-arrested-with-a-pistol-and-two-cartridges-panchkula-news-c-87-1-pan1011-142556-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पिस्टल और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पिस्टल और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के गांव बीड़ घग्गर में पुलिस ने अवैध पिस्टल और दो कारतूस के साथ 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पावर कॉलोनी निवासी आकाश कुमार उर्फ काणी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 9 अक्तूबर को क्राइम ब्रांच-3 को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव बीड़ घग्गर की ओर जाने वाली सड़क पर अवैध हथियार लेकर खड़ा है। एएसआई सुखचैन सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसकी पैंट की जेब से पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने चंडीमंदिर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।