फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Younger brother got the land of elder brothers in his name, arrested

Panchkula News: दो बड़े भाइयों की जमीन छोटे भाई ने करा ली अपने नाम, केस दर्ज

Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Younger brother got the land of elder brothers in his name, arrested
पंचकूला। दो बड़े भाइयों की जमीन बेचने वाले छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी का नाम नरेश कौशिक है वह बरवाला का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बरवाला के प्रॉपर्टी आईडी 271 में कुल 250 के करीब जमीन है। यह जमीन गांव के कृष्णा कौशिक के दो बड़े बेटे प्रमोद कौशिक व उससे छोटे भाई के नाम है। 2021 में कृष्णा कौशिक के सबसे छोटे बेटे नरेश कौशिक ने स्वामित्व योजना के तहत लाल नंबरदार समेत कुछ लोगों को अपने साथ मिलाकर झूठी गवाही प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दिलवाई और उसके बाद जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। नरेश कौशिक के दोनों बड़े भाई बरवाला से बाहर रहते हैं। ऐसे में उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी। जमीन बेचने पहुंचे तो पता चला कि छोटे भाई ने फर्जी तौर पर अपने नाम करवा ली है। पहले तो उन्होंने छोटे भाई को बिना किसी कार्रवाई के जमीन वापस करने को कहा लेकिन नहीं मानने पर उन्होंने मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारी को दे दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीडीपीओ बरवाला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed