फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Visa consultant Renu Sharma granted bail; accused of taking 20 lakh under the pretext of sending a person to the US.

Panchkula News: अमेरिका भेजने के नाम पर 20 लाख लेने का आरोप, वीजा कंसल्टेंट रेनू शर्मा को जमानत

Mon, 14 Sep 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Visa consultant Renu Sharma granted bail; accused of taking 20 lakh under the pretext of sending a person to the US.
पंचकूला। अमेरिका में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये लेने और युवक को अमेरिका पहुंचाने के बजाय छह देशों में घुमाने के मामले में आरोपी वीजा कंसल्टेंट रेनू शर्मा को अदालत से सशर्त नियमित जमानत मिल गई है। अदालत ने रेनू शर्मा को पासपोर्ट जमा कराने और बिना अनुमति विदेश नहीं जाने की शर्त लगाई है।
विज्ञापन

मामले में पंचकूला निवासी दिलराज सिंह की शिकायत पर फरवरी 2025 में केस दर्ज हुआ था। शिकायत के मुताबिक अमेरिका का वीजा और नौकरी दिलाने के लिए रेनू शर्मा, जसबीर सिंह, लोकश जाट और मोती राम चौधरी के साथ 20 लाख रुपये में सौदा हुआ था। आरोप है कि दिलराज सिंह ने 15 लाख रुपये नकद और 95 हजार रुपये बैंक खाते के जरिए दिए।
विज्ञापन

अमेरिका के बजाय छह देशों की यात्रा
शिकायतकर्ता के अनुसार उसे अमेरिका भेजने के बजाय शॉर्ट टर्म टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड, कजाकिस्तान, तुर्की, रूस, दुबई और क्यूबा भेजा गया। आरोप है कि बाद में यूरोप की सीमा अवैध तरीके से पार कराने वाले एजेंटों के संपर्क में भेजा गया और इसके लिए 1200 अमेरिकी डॉलर दिए गए। हालांकि वह अमेरिका नहीं पहुंच सका और इस्तांबुल एयरपोर्ट पर पकड़े जाने के बाद भारत वापस भेज दिया गया। भारत लौटने पर रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। बचाव पक्ष ने कहा कि रेनू शर्मा की शिकायतकर्ता से मुलाकात तक नहीं हुई और उसने कोई रकम नहीं ली। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने नियमित जमानत मंजूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed