फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Mango orchard to become a nature-focused park.

Panchkula News: आम की बगिया बनेगी नेचर-फोकस्ड पार्क

Mon, 14 Sep 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Mango orchard to become a nature-focused park.
पंचकूला। नगर निगम ने सेक्टर-20 की 24 एकड़ में फैली आम की बगिया को मेला ग्राउंड बनाने की पुरानी योजना बदल दी है। अब इसे नेचर-फोकस्ड पब्लिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां एम्फीथिएटर, लेक, डिजिटल गैलरी और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे, जबकि आम के पेड़ों और जैव-विविधता को संरक्षित रखा जाएगा। मोरों के लिए भी विशेष इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि योजना में प्राकृतिक लैंडस्केप को बरकरार रखते हुए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। डिजिटल गैलरी में वीडियो डिस्प्ले होगा और इससे मेंटेनेंस के लिए राजस्व जुटाया जाएगा। साइट पर पार्किंग और सेक्टर-20 से कुंडी गांव तक पैदल कनेक्टिविटी भी विकसित होगी।
विज्ञापन

मेला ग्राउंड प्रस्ताव पर जताई थी आपत्ति
मेयर श्यामलाल बंसल ने पहले साइट को मेला ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव दिया था। स्थानीय लोगों ने पेड़ों और इकोसिस्टम पर असर की आशंका जताते हुए इसका विरोध किया था। अब निगम का जोर संरक्षण के साथ मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को आम की बगिया को नेचर पार्क के रूप में विकसित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए पत्र लिखा है। एनओसी के बाद कंसल्टेंट हायर कर डीपीआर तैयार करवाई जाएगी और फिर एजेंसी हायर करने के लिए टेंडर निकाला जाएगा।
विनय कुमार, आयुक्त, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed