{"_id":"6aa7059dca7ee1ac9a084ad5","slug":"hands-brushed-against-each-other-while-dancing-bouncers-threw-them-out-then-they-fetched-a-pistol-from-their-car-and-fired-two-shots-inside-the-club-panchkula-news-c-87-1-pan1001-141300-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डांस में हाथ टकराया, बाउंसरों ने बाहर निकाला... फिर गाड़ी से पिस्तौल लाकर क्लब में दागीं दो गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डांस में हाथ टकराया, बाउंसरों ने बाहर निकाला... फिर गाड़ी से पिस्तौल लाकर क्लब में दागीं दो गोलियां
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-11 के अलिफलैला क्लब में शनिवार देर रात डांस के दौरान हाथ टकराने से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में गोलियों की आवाज में बदल गया। पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। बाउंसरों ने दोनों गुटों को क्लब से बाहर निकालकर मामला शांत कराया। लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्ष फिर अंदर पहुंच गए। दोबारा विवाद शुरू हुआ तो फिरोजपुर का लक्की क्लब से बाहर गया, अपनी गाड़ी से पिस्तौल लेकर लौटा और अंदर दो फायर कर दिए। एक गोली बाथरूम के पास खड़ी चंडीगढ़ के मौली जागरां निवासी अंजली के कंधे को छूकर निकल गई। गोलियां चलते ही क्लब में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम क्लब पहुंची। पुलिस ने मौके से फिरोजपुर निवासी लखबीर, गुरप्रीत और करण को हिरासत में ले लिया। वहीं, फायरिंग करने का आरोपी बताए जा रहे लक्की की तलाश की जा रही है।
हाथ टकराने पर शुरू हुई थी कहासुनी
पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात फिरोजपुर से कई युवक पार्टी करने अलिफलैला क्लब पहुंचे थे। डांस फ्लोर पर डांस के दौरान एक युवक का हाथ दूसरे गुट के युवक से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। क्लब के बाउंसरों ने स्थिति बिगड़ती देख दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया। कुछ देर तक बाहर रहने के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद युवक दोबारा क्लब के अंदर चले गए और पार्टी करने लगे।
गोली छूकर निकली, युवती खतरे से बाहर
घायल अंजली को तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक गोली कंधे को छूकर निकलने से गहरा जख्म नहीं हुआ है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। मारपीट में घायल हुए अन्य युवकों का भी पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हथियार की तलाश
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्लब को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल और फरार आरोपी लक्की की तलाश में जुटी है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तीन युवकों को हिरासत में लेकर सुबह उनका मेडिकल कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।