{"_id":"6acfea3a4bd784f6ff031535","slug":"young-woman-killed-father-critically-injured-after-being-hit-by-a-tipper-truck-panchkula-news-c-87-1-pan1007-142648-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टिप्पर की टक्कर से युवती की मौत, पिता गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टिप्पर की टक्कर से युवती की मौत, पिता गंभीर घायल
विज्ञापन
मनसा देवी मंदिर से घर लौट रहे थे पिता-बेटी, हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन सहित फरार
रायपुररानी। टांगरी नदी के मोड़ पर मोटरसाइकिल और टिप्पर की टक्कर में 18 वर्षीय अंशिका की मौत हो गई, जबकि उसके पिता बलजिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी बलजिंदर पुत्र लज्जा राम अपनी बेटी अंशिका के साथ मोटरसाइकिल पर मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर घर लौट रहे थे। इसी दौरान टांगरी नदी के मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल की टिप्पर से टक्कर हो गई। हादसे में अंशिका की मौत हो गई, जबकि बलजिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायल बलजिंदर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला रेफर किया गया। वहीं, टिप्पर चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। रायपुररानी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।