फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Young players display their mettle in Under-11 games; winners to compete at the district level on the 14th.

Panchkula News: अंडर-11 खेलों में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 14 को जिला स्तर पर उतरेंगे विजेता

Tue, 11 Aug 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Young players display their mettle in Under-11 games; winners to compete at the district level on the 14th.
एथलेटिक्स, रस्साकस्सी, खो-खो और कबड्डी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सतलुज और आर्मी पब्लिक स्कूल का रहा दबदबा
विज्ञापन

400 मीटर में अर्हत काजोल और आदिरा ने जीता पहला स्थान, रस्साकस्सी में सतलुज व आर्मी पब्लिक स्कूल बने विजेता
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-20 के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अंडर-11 आयु वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पंचकूला ब्लॉक के सरकारी, निजी और एडेड स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, रस्साकस्सी, खो-खो और कबड्डी में खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी और टीमें अब 14 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पंचकूला ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार हुई प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


400 मीटर में अर्हत और आदिरा अव्वल
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में डॉन पब्लिक स्कूल के अर्हत काजोल ने पहला स्थान हासिल किया। जीएसएसएसएस-20 के मनविंदर सिंह दूसरे और भवन विद्यालय के आयान मलिक तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 की आदिरा प्रथम, जीएसएसएसएस-20 की मोनम द्वितीय और भवन विद्यालय की शायना तृतीय रहीं। 100 मीटर बालिका वर्ग में सीएलडीएवी की हर्षिता प्रथम, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 की साधना द्वितीय और एपीएस की आरती तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्साकस्सी में सतलुज और आर्मी पब्लिक स्कूल विजेता
बालक वर्ग की रस्साकस्सी में सतलुज पब्लिक स्कूल विजेता और हंस राज स्कूल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने पहला और सतलुज पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो के बालक वर्ग में भी सतलुज पब्लिक स्कूल विजेता और आर्मी पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।


जिला स्तर पर अब दिखेगा दम
ब्लॉक स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब 14 अगस्त को जिला स्तरीय मुकाबलों में उतरेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न स्कूलों के पीटीआई, डीपीई और नियुक्त अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed