{"_id":"6abad3ac019cd5442c09daf0","slug":"block-level-puzzle-pattern-championship-today-352-cluster-champions-to-compete-panchkula-news-c-87-1-pk11015-141943-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खंड स्तरीय पजल पैटर्न चैंपियनशिप आज, भिड़ेंगे 352 क्लस्टर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खंड स्तरीय पजल पैटर्न चैंपियनशिप आज, भिड़ेंगे 352 क्लस्टर चैंपियन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
29 सितंबर को चारों खंडों में होगा मुकाबला, विजेता 16 टीमें पांच अक्तूबर को जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप में लेंगी हिस्सा
पंचकूला। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिला पंचकूला की विशेष इनिशिएटिव पजल पैटर्न चैंपियनशिप अब खंड स्तर पर पहुंच गई है। विद्यालय और क्लस्टर स्तर के बाद तीसरे चरण में 29 सितंबर को जिले के चारों खंडों में खंड स्तरीय चैंपियनशिप होगी। जिला एफएलएन समन्वयक एवं निपुण के नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार ने बताया कि जिले के 44 क्लस्टरों से विजेता दो-दो चैंपियन टीमें इसमें भाग लेंगी। इस चरण में कुल 88 टीमें और 352 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता के अवलोकन के लिए प्रत्येक खंड में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। पिंजौर में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एफएलएन को-ऑर्डिनेटर के साथ उपस्थित रहेंगी। मोरनी में जिला परियोजना समन्वयक जोगिन्द्र लाठर, बरवाला में उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश बत्रा और रायपुररानी में उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। खंड स्तर की शीर्ष चार-चार टीमें, कुल 16 टीमें, पांच अक्तूबर को जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
केबीसी की तर्ज पर होगा क्विज राउंड
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विशेष क्विज राउंड आकर्षण का केंद्र रहेगा। स्क्रीनिंग और अपना पैटर्न स्वयं बनाने के बाद शीर्ष छह टीमें क्विज में भाग लेंगी। इसमें बच्चों को फिफ्टी-फिफ्टी और विशेषज्ञ राय जैसी लाइफ लाइन दी जाएंगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों और अध्यापकों में उत्साह है। प्रत्येक टीम में कक्षा एक का एक, कक्षा दो का एक और कक्षा तीन के दो विद्यार्थी शामिल हैं। प्रतियोगिता से बच्चों में तर्कशीलता, अवलोकन और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होगी।