{"_id":"61d89f585bbf30115352044e","slug":"young-people-are-lagging-behind-in-taking-the-second-dose-the-elderly-are-ahead-panchkula-news-pkl4386310157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी खुराक लेने से परहेज कर रहे युवा, बुजुर्ग आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी खुराक लेने से परहेज कर रहे युवा, बुजुर्ग आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा में 18 से 44 साल के बीच के युवा कोरोना बचाव के लिए दूसरी खुराक लेने से परेहज कर रहे हैं। अब तक इस आयु वर्ग के 99 प्रतिशत लोगों ने पहली और 67 प्रतिशत ने दोनों खुराक ली हैं। जबकि इनके मुकाबले 60 साल से अधिक आयु के 96 प्रतिशत बुजुर्गों ने पहली और 78 प्रतिशत ने दोनों खुराक ली हैं।
कोविन पोर्टल के अनुसार, खुराक लेने में सबसे आगे फ्रंटलाइन वर्कर हैं। 103 प्रतिशत ने पहली और 107 प्रतिशत ने दोनों खुराक ली हैं। 99 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 97 फीसदी ने दोनों डोज ली हैं। इसी प्रकार, 45 से 60 साल के बीच 93 फीसदी को पहली और 73 फीसदी को दोनों इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। बता दें कि पिछले साल 16 जनवरी से प्रदेश में टीकाकरण शुरू हुआ था। शुरुआत में स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक आयु वालों का टीकाकरण हुआ था। इसके बाद 1 मई 2021 से 18 से 44 आयुवर्ग के लिए टीकाकरण शुरू किया था। अब 15 से 18 के किशारों का भी टीकाकरण शुरू कर दिया है।
बाक्स
पात्र श्रेणी संख्या पहली दूसरी खुराक
हेल्थ वर्कर 256155 253543 249209
फ्रंटलाइन वर्कर 245258 251908 263524
60+ वाले 2940000 2824926 2306678
45 से 60 4410000 4086723 3235691
18 से 44 1,32,30000 13089932 8888654
कुल पंजीकरण 20580000 20507032 14943756
गुरुग्राम, अंबाला टीकाकरण में अव्वल, नूंह पिछड़ा
प्रदेश में टीकाकरण में गुरुग्राम और अंबाला अव्वल चल रहे हैं। गुरुग्राम 109, अंबाला 104, पंचकूला 95, चरखीदादरी 88, फरीदाबाद 87, रेवाड़ी 84, भिवानी 82, झज्जर 74, कैथल 73 और करनाल 70 प्रतिशत दोनों खुराक का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। नूंह सबसे पीछे चल रहा है, यहां केवल 23 फीसदी लोगों ने ही दोनों खुराक ली हैं। इसी प्रकार, पलवल 54, जींद 56 और फतेहाबाद में 56 फीसदी का लक्ष्य हासिल हो पाया है।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण जरूरी है। विभाग की ओर से लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जिन लोगों ने दूसरी खुराक नहीं ली है, वह जरूर लें, ताकि सुरक्षा घेरे में आ सकें। -प्रभजोत सिंह, एमडी, एनएचएम।