{"_id":"049fc5ac620b3e851e23750f5905b713","slug":"young-man-killed-with-knives-godkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या
अमर उजाला पंचकूला
Updated Mon, 21 Oct 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गुटों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात सेक्टर-17 के साथ लगती इंद्रा कालोनी में हुई। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गत दिवस इंद्रा कालोनी में दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो रहा था। इस झगड़े में गोविंदा की मां भी शामिल थी। झगड़ा होते देख गोविंदा के पड़ोस में ही रहने वाले दीपू (25) व पवन (24) भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने झगड़े का कारण पूछा तो गोविंदा व उसके साथी दीपू से ही उलझ गए। बीच-बचाव के लिए पवन आया तो उसे भी पीट दिया गया और गोविंदा के अन्य साथी भी लड़ाई में शामिल हो गए।
झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि गोविंदा ने दीपू के पेट में चाकू से कई वार कर दिए, जबकि उसके साथियों ने पवन के सीने पर चाकू से वार किए। पुलिस ने दोनों घायलों को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की आज होगी पेशी
दीपू व पवन का इलाज पीजीआई में चल रहा था, लेकिन दीपू ने रविवार को दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने इस वारदात के तीन आरोपियों सूरज, गोविंदा व रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पहले जानलेवा हमले का प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब इसे हत्या की धारा 302 में तबदील कर दिया गया है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।