{"_id":"65a3765e071d6198e40498f8","slug":"young-man-beaten-in-road-rage-threatened-with-pistol-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-8381-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रोडरेज में युवक को पीटा, पिस्टल निकाल धमकाया\nबीच सड़क में रोकी कार को एक ओर करने के लिए हॉर्न बजाने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रोडरेज में युवक को पीटा, पिस्टल निकाल धमकाया बीच सड़क में रोकी कार को एक ओर करने के लिए हॉर्न बजाने पर की मारपीट
Sun, 14 Jan 2024 11:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। बिटना रोड पर सड़क के बीच में रुकी बिना नंबर कार को एक तरफ होने के लिए हॉर्न देने पर कार सवार युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत पर पुलिस आरोपी सन्नी, अति, बावा सहित अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह निवासी गांव भौरियां पिंजौर ने बताया कि वह अपने दोस्त हनी को रत्तपुर कालोनी में स्थिति उसके घर कार में छोड़ने जा रहा था। जब वह बिटना रोड पर पहुंचा तो आगे सड़क पर एक बिना नंबर की कार रोड की बीचोंबीच रोकी हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने बीच रोड में रुकी कार को एक तरफ करने के लिए हॉर्न बजाया तो उस कार में से तीन युवक उतर कर आए जिनका नाम सन्नी, अति, बावा सहित अन्य दो युवक और थे, जिन्हें वह नहीं जानता। आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाड़ी से उतर कर आए और मारपीट की। एक आरोपी ने अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर धमकी देते हुए फरार हो गए।