फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   You will be able to apply for free coaching of Civil Services, PCS till 23rd October

Panchkula News: सिविल सेवा, पीसीएस की मुफ्त कोचिंग के लिए 23 अक्तूबर तक कर पाएंगे आवेदन

Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
You will be able to apply for free coaching of Civil Services, PCS till 23rd October
चंडीगढ़। अनुसूचित जातियों और अल्पसंख्यक वर्ग के ग्रेजुएट युवाओं को सिविल सेवा, पीसीएस - 2024 परीक्षा के लिए मुफ्त संयुक्त कोचिंग कोर्स शुरू किया गया है। इसके लिए 23 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि योग्य ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आंबेदकर इंस्टीट्यूट ऑफ कॅरिअर्स एंड कोर्सेज फेज 3बी2 मोहाली मेंं सिविल सेवाओं/ पीसीएस (शुरुआती) - 2024 परीक्षा के लिए मुफ्त संयुक्त कोचिंग कोर्स शुरू किए जाने हैं। इसमें दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार के परिवार की सभी स्रोतों से आमदन 3 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कोर्स की 40 सीटों में से 50 फीसदी सीटें अनुसूचित जातियों के लिए, 30 फीसदी अन्य पिछड़ी श्रेणियों के लिए और 20 फीसदी अल्पसंख्यक भाईचारे से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। हरेक वर्ग में उपलब्ध उम्मीदवारों में 30 फीसदी औरतें और 5 फीसदी दिव्यांग उम्मीदवार शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

चुने गए उम्मीदवारों को सरकार के अनुसार मुफ्त कोचिंग, मुफ्त आवास और वित्तीय सहायता दी जाएगी। मोहाली में 27 अक्तूबर को सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक होने वाली मानसिक योग्यता, आम जागरूकता (इतिहास, भूगोल, भारतीय राजनीति, भारतीय अर्थव्यवस्था, रोजमर्रा का विज्ञान, मौजूदा मामले आदि) के ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट के आधार पर कोचिंग दी जाएगी। टेस्ट का समय एक घंटा होगा। उम्मीदवार को एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक फोटो आईडी सबूत जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि, एक नीला बॉल पैन और टेस्ट के समय पेपर लिखने के लिए एक गत्ता लाना अनिवार्य होगा। दाखिले के बारे में अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से www.welfarepunjab.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed