फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   X-ray stopped in civil hospital due to 40 minutes of rain

Panchkula News: 40 मिनट की बारिश से सिविल अस्पताल में एक्सरे बंद

Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
X-ray stopped in civil hospital due to 40 minutes of rain
पंचकूला में शहर के अधिकांश सेक्टरों में जलभराव, लिफ्ट बंद, ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में दोपहर करीब दो बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने महज 40 मिनट में भारी तबाही मचा दी। शहर के दस से ज्यादा सेक्टरों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सिविल अस्पताल में एक्सरे मशीन बंद हो गई, कई लिफ्ट ठप हो गईं। बाहर वाहन गड्ढों में फंस गए जिससे ट्रैफिक जाम के हालात बन गए।
बारिश के कारण अस्पताल के बेसमेंट और हार्ट रिसेप्शन में पानी भर गया। सिविल अस्पताल के एक्सरे रूम में जलभराव के कारण एक घंटे तक एक्सरे सेवा बंद रही। इंदिरा कॉलोनी के राजीव कुमार जैसे मरीजों को दोबारा इलाज के लिए आना पड़ा। फाॅरेंसिक डॉक्टर के कमरे की रिपेयरिंग के चलते अलमारियां बाहर एमओटी के पीछे रखी गई थीं जो पानी में भीग गईं।
विज्ञापन


पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
शहर के सेक्टर-6, 1, 2, 3, 5, 7 से लेकर 17 और कई कॉलोनियों में जलभराव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। बरसाती नालों के जाम होने से सड़कें पानी से भर गईं। साथ ही, इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 और 2 में भी पानी जमा रहा। बारिश के चलते कई वाहनों के गड्ढों में फंसने से भी जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सरे सेवाएं पुनः शुरू
पंचकूला पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि बारिश का पानी निकालने के बाद एक्सरे सेवाएं पुनः शुरू कर दी गई हैं। वहीं शहरवासियों ने बेहतर जल निकासी व्यवस्था की मांग दोहराई है ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याएं कम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed