{"_id":"61bdef01b210f7353b13a005","slug":"wrong-to-divide-punjab-into-urban-and-rural-employment-schemes-bjp-bureau-news-pkl436451568","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को शहरी और ग्रामीण रोजगार योजनाओं में विभाजित करना गलत : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को शहरी और ग्रामीण रोजगार योजनाओं में विभाजित करना गलत : भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को शहरी और ग्रामीण गरीबों के रूप में विभाजित करने को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बांटों और राज करो की मानसिकता के तहत नवजोत सिद्धू शहरी और ग्रामीण नौजवानों को राजगार देने में भी विभाजनकारी नीति अपना रहे हैं। शर्मा ने कहा कि समाज के उन तबकों पर राजनीति करना अनैतिक है, जो गरीबी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार पर शहरी और ग्रामीण दोनों का हक है। भाजपा सत्ता में आने पर सभी को रोजगार के बराबर अवसर प्रदान करेगी।
अश्वनी शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू के हालिया बयान पर कि शहरी गरीबों को रोजगार का अधिकार दिए जाने पर कहा कि ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में रहने वाले हर वंचित पंजाबी नौजवानों को नौकरियों के समान अवसर और सभ्य जीवन प्राप्त करने का अधिकार व आवश्यकता है। सिद्धू लोगों को गुमराह न करें और न ही बांटें। भाजपा कभी भी बंटवारे की राजनीति नहीं करती और न ही करेगी।
शर्मा ने कहा कि आज पंजाब भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और हमारे अगली पीढ़ी को रोजगार और आजीविका के लिए पंजाब में भविष्य नजर नहीं आ रहा है। इसलिए वो कनाडा, अमेरिका, यूरोप व अन्य देशों की ओर पलायन कर रहे हैं। कोई भी राजनीतिक दल पंजाब के नौजवानों की प्रतिभा और कार्यबल के प्रवास पर गंभीरता से विचार नहीं कर रहा है। चुनाव आते ही सभी राजनीतिक दल जनता के लाभ के लिए नए-नए प्रस्तावों और कार्यक्रमों की सूची लेकर आ जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने वादे भुला देते हैं और सरकारी खजाने का खून चूसना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
अश्वनी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का सर्वोपरि कर्तव्य है कि प्रदेश की जनता को अच्छे स्कूल, किफायती सिविल अस्पताल और प्रत्येक नागरिक के लिए समान अवसर वाली पारदर्शी सरकार प्रदान करे। भारतीय जनता पार्टी जनता से कोई झूठे वादे नहीं करेगी और न ही नफरत और विभाजन का प्रचार करेगी। भाजपा की ओर से राज्य को आर्थिक संकट से उबारने का विस्तृत रोडमैप जनता के सामने पेश किया जाएगा और सत्ता में आने पर उसे लागू किया जाएगा।