{"_id":"6ae11656a05f69423907a6de","slug":"up-to-20-percent-discount-on-the-purchase-of-khadi-products-offer-valid-until-january-31-panchkula-news-c-87-1-pan1010-143138-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खादी उत्पादों की खरीद पर 20 प्रतिशत तक छूट, 31 जनवरी तक मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खादी उत्पादों की खरीद पर 20 प्रतिशत तक छूट, 31 जनवरी तक मिलेगा लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। खादी और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से विशेष छूट दी जा रही है। बोर्ड के हर खादी ब्रांड के उत्पाद सेक्टर-2 स्थित खादी भवन में उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राहक फ्लिपकार्ट और अमेजन के माध्यम से भी इन उत्पादों की ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से खादी उत्पादों पर पहले से 15 से 40 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। वहीं, दो अक्टूबर से 15 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। यह छूट 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को पांच प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी डॉ. बलप्रीत सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से खादी भवन, बैज नंबर 63-66, सेक्टर-2, पंचकूला में हर खादी ब्रांड का आउटलेट चलाया जा रहा है। यहां खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग और हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से वित्तीय सहायता प्राप्त इकाइयों के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि आउटलेट पर खादी के कपड़े, सूती और गर्म जैकेट, महिलाओं के सूट, कुर्ता-पायजामा, पैंट-शर्ट, कोट, सिल्क के कपड़े, साड़ियां, शॉल, खेस, बेडशीट, दरी, तौलिये, रूमाल, परने और राष्ट्रीय ध्वज सहित कई उत्पाद उपलब्ध हैं। इसके अलावा अचार, पूजा सामग्री, मसाले, कॉस्मेटिक्स, जूट के बैग और प्राकृतिक शहद भी खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
डॉ. बलप्रीत सिंह ने बताया कि खादी उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना और लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना बोर्ड का मुख्य उद्देश्य है। इसी दिशा में ‘हर खादी’ ब्रांड के उत्पादों को फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ऑनलाइन मंचों पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे लोग घर बैठे अपनी पसंद के उत्पाद खरीद सकते हैं।