{"_id":"6591cde5b1033e31e90f603b","slug":"worshiped-akshat-kalash-installed-in-106-villages-of-barwala-raipurrani-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-7962-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरवाला, रायपुररानी के 106 गांवों में पूजित अक्षत कलश स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरवाला, रायपुररानी के 106 गांवों में पूजित अक्षत कलश स्थापित
विज्ञापन
बरवाला। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के तहत कलश यात्रा 15 दिनों से बरवाला खंड के 52 और रायपुररानी के 54 गांवों में पहुंची। ग्रामीणों ने श्रीराम के जयघोष के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अभियान समिति के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी एडवोकेट गुरिंदर सिंह चंदेल ने बताया कि विभिन्न गांवों के लोगों में यात्राओं को लेकर उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में हर समाज के लोगों, महिलाओं और महात्माओं ने मिलकर 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए योजना बनाई। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक सभी गांवों के घरों में अक्षत निमंत्रण के रूप में पहुंच जाएंगे। इसके लिए हर गांव में समितियां का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को पूरे भारतवर्ष में दिवाली मनाई जाएगी। हर शहर कस्बे में रामरथ यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक घर पर 11 दीपक जलाना, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सामूहिक रूप से देखना और भंडारे का आह्वान किया गया है।