फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   World class railway station structure ready, now emphasis on parking

Panchkula News: विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का ढांचा तैयार, अब पार्किंग पर जोर

Tue, 09 Jan 2024 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
World class railway station structure ready, now emphasis on parking
पेवर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू, रेलवे स्टेशन का 80 फीसदी काम अप्रैल तक हो जाएगा पूरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन (प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन बिल्डिंग) का ढांचा पंचकूला और चंडीगढ़ की तरफ बनकर तैयार हो गया है। अब दोनों छोरों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए 72 मीटर x 80 मीटर का एयर-कॉनकोर्स के निर्माण का कार्य प्लेटफार्म नंबर-5 और 6 पर पूरा करने के बाद प्लेटफार्म नंबर-2 और 3 पर चल रहा है। इसे इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के मानकों के आधार पर तैयार किया जा रहा है। ग्राउंड की बात करें तो अप्रैल 2024 तक विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो जाएगा। रेलवे स्टेशन को 25 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के दोनों किनारों पर वर्तमान पार्किंग क्षेत्रों को समग्र रूप से विकसित किया जा रहा है। मौजूदा क्षेत्र को 13,720 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 24,515 वर्ग मीटर किया जा रहा है।


सड़क बनाने के लिए पार्किंग क्षेत्र को किया जा रहा समतल
विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले पंचकूला साइड 14 हजार स्क्वायर मीटर में पार्किंग को विकसित किया जाएगा। यहां पार्किंग क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के बाद पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। 50 फीसदी पार्किंग क्षेत्र में पेवर ब्लॉक बिछा दिया गया है। पेवर ब्लॉक बिछाने के बाद सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। अभी सड़क बनाने के लिए मिट्टी समतल करने का काम पूरा किया जा रहा है। इसका काम मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। अप्रैल से पंचकूला की तरफ पार्किंग की सुविधा मिलने लगेगी। पंचकूला की तरफ बस स्टॉप तैयार कर दिया गया है। अब यहां चार्जिंग स्टेशन भी बनाना शुरू कर दिया जाएगा। अभी निर्माण के चलते रेलवे स्टेशन पर आने वाले हजारों यात्रियों को अपने वाहन पार्क करने के लिए चंडीगढ़ की तरफ जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों का दो किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगता है। पार्किंग शुरू होने के बाद लोगों का समय और पेट्रोल का पैसा दोनों बचेगा।
विज्ञापन



मई की तरफ बनाए जा रहे अलग-अलग ब्लॉक
रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़ की तरफ 12000 स्क्वायर मीटर की पार्किंग तैयार की जा रही है। यह मई में खुल जाएगी। इंडियन रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईआरएलडीए) की तरफ से प्रोजेक्ट से जुड़ा काम अप्रैल 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। पार्किंग एरिया में दो और चार पहिया वाहनों सहित ऑटो, काॅमर्शियल वाहनों की पार्किंग अलग-अलग ब्लॉक में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विश्वस्तरीय स्टेशन के भवन का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। सबसे पहले पंचकूला की तरफ मार्च तक पार्किंग का काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद अप्रैल तक चंडीगढ़ की तरफ पार्किंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। -वेद प्रकाश डूडेजा, वाइस चेयरमैन, आरएलडीए।

फोटो के साथ खबर प्रकाशित करें.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed