फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Work stalled in Punjab government offices

पंजाब सरकार के दफ्तरों में तीसरे दिन भी काम ठप, सरकार के साथ बातचीत में नहीं निकला कोई हल

Fri, 29 Oct 2021 08:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Work stalled in Punjab government offices
पंजाब सिविल सचिवालय परिसर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अपनी मांगों के समर्थन में कलम छोड़ हड? - फोटो : 1
पंजाब सरकार के कार्यालयों में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी कलम छोड़ हड़ताल जारी रही और सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप रहा। पंजाब सिविल सचिवालय से लेकर चंडीगढ़ और मोहाली स्थित सभी निदेशालयों में पूरी तरह हड़ताल रही। इस बीच पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन ने हड़ताल में शामिल होकर पूरे पंजाब में डीसी दफ्तरों और अन्य कार्यालयों में भी कामकाज ठप कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान सरकार की तरफ से मुलाजिमों की मांगों बारे कई अनौपचारिक बैठकें भी की गईं, जिससे मुलाजिमों में कई महत्वपूर्ण मांगों का हल जल्दी निकलने की उम्मीदबंधी है। पंजाब सिविल सचिवालय में शुक्रवार सुबह से ही मुलाजिम सरकारी बसों और निजी वाहनों पर दफ्तर पहुंचे, लेकिन दफ्तरों में जाने के बजाय हड़ताल वाले स्थान पर जमा हुए। इस मौके पर मुलाजिमों को संबोधित करते हुए मुलाजिम नेता सुखचैन सिंह खैरा ने कहा कि बीते तीन दिन से काम ठप रहने के कारण सरकार बातचीत के लिए तैयार हो गई है, लेकिन जब तक मुलाजिमों की जायज मांगें मान नहीं ली जाएंगी, तब तक हड़ताल वापस नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुलाजिमों की तरफ से सरकार के साथ बातचीत का रास्ता हमेशा खुला रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुलाजिम हड़ताल व प्रदर्शन करके खुश नहीं हैं, क्योंकि इससे आम जनता को परेशानी होती है। लेकिन सरकार मुलाजिमों की मांगों को लेकर टालमटोल पर आ जाती है तो मजबूरन मुलाजिमों को संघर्ष में उतरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed