{"_id":"699623247bbd6c9eee0598ce","slug":"work-on-electric-charging-station-for-city-buses-begins-at-sector-5-bus-stand-panchkula-news-c-87-1-pan1010-133139-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-5 बस स्टैंड पर सिटी बसों के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-5 बस स्टैंड पर सिटी बसों के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का काम शुरू
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 बस स्टैंड पर शहर की सिटी बसों के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट लंबे समय से विभागीय अड़चनों के कारण रुका हुआ था, लेकिन अब अधिकारियों ने इसे तेज गति से पूरा करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, लगभग आठ महीनों में चार्जिंग स्टेशन तैयार हो जाएगा। वर्तमान में शहर में पांच इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन जल्द ही 50 नई इलेक्ट्रिक बसें भी आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए चार्जिंग स्टेशन का ढांचा बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। चार्जिंग स्टेशन में 11 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा एक आधुनिक वॉशिंग सेंटर और इलेक्ट्रिक बसों की मरम्मत के लिए अलग वर्कशॉप भी बनाई जा रही है। स्टेशन की कुल क्षमता 50 बसों को चार्ज करने के हिसाब से विकसित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने से प्रदूषण कम होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। लोगों के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
चार्जिंग स्टेशन बनने से शहर में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन सुचारू और सुविधाजनक होगा। चार्जिंग स्टेशन के बाद जल्द ही 50 और नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभवाना है। सुखदेव सिंह,जीएम पंचकूला डिपो
विज्ञापन
चार्जिंग स्टेशन बनने से शहर में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन सुचारू और सुविधाजनक होगा। चार्जिंग स्टेशन के बाद जल्द ही 50 और नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभवाना है। सुखदेव सिंह,जीएम पंचकूला डिपो
विज्ञापन