{"_id":"654bee6fb156a1752f01c627","slug":"work-education-instructor-sat-on-fast-unto-death-again-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-6341-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर दोबारा आमरण अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर दोबारा आमरण अनशन पर बैठे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर अपनी मांगों को लेकर सेक्टर-5 धरनास्थल पर बुधवार को दोबारा से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के राज्य प्रधान रजत भट्ट और राज्य महासचिव परमजीत मान ने बताया कि वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर की बाई लॉज 2013 और ग्रेड-पे की लगातार हो रही अनदेखी के कारण दोबारा से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान ( समग्र शिक्षा) के तहत हरियाणा के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अगस्त 2014 से कार्यरत वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर ने परिषद के द्वारा बनाए बाई लॉज 2013 को कवर करने की मांग को लेकर अपना धरना शुरू किया था।
यह अब भी चल रहा है। 2 अगस्त से छह दिनों तक चार साथियों द्वारा आमरण अनशन भी किया था। सीएम के ओएसडी ने उनकी मांगों को समझा और जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। ओएसडी द्वारा आमरण अनशन पर बैठे चारों कर्मचारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन खुलवाया। विभाग द्वारा लगातार अनदेखी के कारण दोबारा से आमरण अनशन शुरू किया है।
वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर मांगें
-15 हजार के बजाए 35400 रुपये वेतन किए जाए
-परिषद द्वारा ठेके पर लगे कर्मचारियों के लिए बनाए गए बाई लॉज लागू किया जाए