फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Wonder from the West... Two months of hard work yielded results, students of CLDAV School topped the exam

Panchkula News: वेस्ट से वंडर... दो महीने की कड़ी मेहनत का मिला फल, सीएलडीएवी स्कूल के विद्यार्थी रहे अव्वल

Wed, 03 Sep 2025 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Wonder from the West... Two months of hard work yielded results, students of CLDAV School topped the exam
-ब्लू बर्ड हाईस्कूल में लगाई 42 कलाकृतियों की प्रदर्शनी, निर्णायक मंडल ने एक घंटे बाद लिया फैसला
विज्ञापन

पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 के विद्यार्थी दूसरे और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे
भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अमर उजाला ने सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
- बच्चे बोले- हमारे लिए यह लर्निंग सेशन, गर्मी की छुट्टियों मेंं प्रायोगिक तौर पर बहुत कुछ सीखने को मिला
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-16 ब्लू बर्ड हाईस्कूल में मंगलवार को अमर उजाला की पहल वेस्ट से वंडर की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें शहर के सरकारी और प्राइवेट 14 स्कूलों के 42 विद्यार्थियोंं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से दो महीनों में कबाड़ से तैयारी की गई वंडरफुल कलाकृतियाें को प्रदर्शित किया गया। निर्णायक मंडल ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रिजल्ट घोषित किया। इसमें पहला स्थान सीएलडीएवी स्कूल सेक्टर-11 के विद्यार्थियोंं ने प्राप्त किया। वहीं, दूसरा स्थान पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 और तीसरा स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसमें भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अमर उजाला की ओर से सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने विद्यार्थियों को उत्साह बढ़ाया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक व रिटायर्ड कैप्टन केएल सैनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों ने कहा कि हमारे लिए यह लर्निंग सेशन रहा। गर्मी की छुट्टियों मेंं प्रायोगिक तौर पर बहुत कुछ सीखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में ये रहे शामिल
निर्णायक मंडल में आईटीआई रायपुररानी के प्रिंसिपल दिनेश पुरी और प्रणाम इंडिया फाउंडेशन की डायरेक्टर शालू गुप्ता शामिल रहीं।
अव्वल रहे शीतल, तमन्ना और अंश गुप्ता बोले- मेहनत का फल मिला
वेस्ट से वंडर की प्रदर्शनी में विद्यार्थियोंं ने अपने मॉडल की प्रस्तुति शानदार तरीके से दी। विद्यार्थियों ने बनाई गई वेस्ट से वंडर के बारे में विस्तार से बताया। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सीएलडीएवी सेक्टर -11 के विद्यार्थी शीतल, तमन्ना और अंश गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारी ओर से बनाया गया मॉडल अच्छा रहा। दो महीनों की कड़ी मेहनत से इसे बनाया था। हमें मेहनत का फल मिला है।
संध्या मालिक बोलीं-बच्चों मेंं कला को बनाने की विधा विकसित हुई
जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मालिक ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कक्षा छठी से दसवीं के विद्यार्थियों ने कबाड़ समझी जाने वाली वस्तुओं से फूलदान, पेन स्टैंड, पक्षियों के पानी के बर्तन, गौरैया के घोंसले और छोटे फव्वारे जैसी चीजें बनाईं हैं। इन कलाकृतियों के बनाने पर बच्चों मेंं कला को बनाने की विधा विकसित हुई है।

इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई कला
इस वेस्ट से वंडर की प्रदर्शनी में शहर के भवन विद्यालय , सीएल डीएवी सेक्टर-11, ब्लू बर्ड हाईस्कूल, डीसी मॉडल सेक्टर-7, हंसराज स्कूल, सतलुज पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 6, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल -7 ,जीएमएसएसएस -20, सार्थक गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए , गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -26 गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर -17, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed