{"_id":"63b5e3f69dd2462e567d1ff9","slug":"women-will-be-given-special-preference-on-the-land-with-the-slogan-of-beti-bachao-beti-padhao-panchkula-news-pkl473404833","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भारत जोड़ो यात्रा ः पानीपत की धरती पर महिलाओं को दी जाएगी विशेष तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भारत जोड़ो यात्रा ः पानीपत की धरती पर महिलाओं को दी जाएगी विशेष तरजीह
विज्ञापन
चंडीगढ़। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे वाली पानीपत की धरती पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महिलाओं और प्रदेश के खिलाड़ियों को विशेष तरजीह दी जाएगी। इसके लिए यात्रा के दौरान एक स्लॉट भी महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। इनके अलावा प्रदेश के खिलाड़ी, एमएसएमई के लघु उद्यमियों के साथ-साथ अधिवक्ता भी यात्रा शामिल होंगे। ये भी संभावना है कि यात्रा के दौरान एक दिन केवल महिलाओं से मिलने के लिए निर्धारित किया जाएगा। इसमें पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से लेकर आम महिलाएं राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखेंगी।
पानीपत में छह जनवरी को होने वाली राज्यस्तरीय रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शिरकत करेंगे। इनके अलावा, हरियाणा के तमाम कांग्रेसी नेता इसमें शामिल होंगे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस के नेताओं पूरी ताकत झोंकी हुई है। गौर हो कि वर्ष 2015 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराध के मामलों को देखते हुए हरियाणा महिला कांग्रेस पहले ही आंदोलन की चेतावनी दे चुकी है। अब एक महिला कोच द्वारा मंत्री संदीप सिंह पर शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाने का मामला गर्म है। ऐसे में भाजपा के इसी नारे के बहाने कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।
झांकियों से राहुल को हरियाणा की समस्याएं बताएगी महिला कांग्रेस
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा महिला कांग्रेस झांकियों के माध्यम से हरियाणा की समस्याओं से अवगत करवाएगी। महिला प्रदेशाध्यक्ष ने सुधा भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा में आज बेरोजगारी, महंगाई, महिला अपराध जैसी ढेरों समस्याएं हैं। इन समस्याओं के बारे में पार्टी नेता राहुल गांधी को अवगत करवाने के लिए झांकियां निकाली जाएंगी। सुधा भारद्वाज ने कहा कि पानीपत में महिला कांग्रेस द्वारा जहां एक तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके हरियाणवी संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा। वहीं करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, शाहाबाद आदि में बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, महंगाई, किसानों की समस्याएं तथा प्रदेश में बढ़ रही ड्रग्स की समस्या को लेकर झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। लोगों को मैनेज करने और उनकी सुरक्षा को लेकर बंदोबस्त किए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान खासकर महिलाओं और खिलाड़ियों को तरजीह दी जाएगी।
गीता भुक्कल, कांग्रेस विधायक