फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women should not be afraid... if any injustice has happened then inform by calling 112

Panchkula News: महिलाएं डरे नहीं... अगर कोई अन्याय हुआ है तो 112 पर फोन कर जानकारी दें

Mon, 16 Jun 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Women should not be afraid... if any injustice has happened then inform by calling 112
पंचकूला। महिलाएं डरे नहीं...अगर कोई उनके साथ अन्याय हुआ है तो डायल-112 नंबर पर फोन कर जानकारी दें। उनकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेंगी। महिलाएं अपने को सुरक्षित रखने के साथ हेल्पलाइन नंबर या डायल 112 पर शिकायत दें। उनकी समस्या का निदान किया जाएगा। यह बात पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित अमर उजाला कार्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कही। यह कार्यक्रम शहर में महिला सुरक्षा पुख्ता हो विषय पर किया गया। इसमें पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इसमें उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया। उ
विज्ञापन

न्होंने महिलाओं को झपटमारी, मारपीट सहित अन्य घटना होने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर शहर के सेक्टरों में दिन और रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। महिलाएं जिन स्थानों में अनसेफ फील करती हैं तो बताएं, इन जगहों पर जल्द गश्त बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर महिला शालू गुप्ता ने कहा कि रात के समय सोसाइटी के बाहर ठेके हैं। इस कारण आने-जाने में लोगों के साथ कई बार स्नैचिंग, मारपीट की वारदात होती है। इस पर डीसीपी ने कहा कि इस तरह की जो भी समस्या है, जल्द ही अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने को अनसेफ फील नहीं करें। इस मौके पर शहर की कई संगठनों से 23 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

बॉक्स --
हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली
कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली है। इस जानकारी के बारे में अपने परिवार के सभी लोगों को जागरूक करूंगी। डीसीपी की ओर से महिलाओं के लिए बचाव की लिए गश्त बढ़ाने का अच्छा रिस्पांस लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीना रानी , नर्सिंग ऑफिसर , सिविल अस्पताल सेक्टर-6
बॉक्स -----
महिलाओं के अधिकार जानना चाहिए
महिलाओं को अपने अधिकार के बारे में जानना चाहिए। अगर महिलाएं अपने अधिकार और कानून की जागरूकता रखेंगी तो उनके साथ धोखाधड़ी नहीं होगी। आज डीसीपी ने बहुत अच्छी जानकारी दी है। इसे मैं अपने घरों में सभी महिलाओं को बताऊंगी और उन्हें जागरूक करूंगी।
-गुरमेल कौर, नर्सिंग ऑफिसर, सिविल अस्पताल, सेक्टर -6
बॉक्स ---
महिलाएं के आने जाने वाले रास्ते पर गश्त जरूरी
पुलिस की ओर से सभी शहर के रास्तों पर गश्त की जानी चाहिए। इससे महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। शहर में सभी जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टाल किए जाने चाहिए जिससे कि लोग सुरक्षित रह सकें।

-सीमा चहल, निवासी पंचकूला
बॉक्स --
महिलाओं अपने ऊपर होने वाले अत्याचार पर आवाज उठाएं
महिलाएं अपने ऊपर होने वाले अत्याचार पर आवाज उठाएं। अगर वह इसकी शिकायत करती हैं तो पुलिस को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। इससे अत्याचार करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कई बार पुलिस के ढीले रवैये के कारण कार्रवाई न हो तो महिलाओं को उच्चाधिकारियों से मिलकर भी शिकायत देनी चाहिए।
-अंकिता नरवाल, निवासी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed