फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women's Day: More than 100 women honored in the ceremony, inspired by SDM Richa Rathi in Agrawal Bhawan, Sector-16

महिला दिवस : समारोह में 100 से अधिक महिलाएं सम्मानित, सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन में एसडीएम रिचा राठी ने किया प्रेरित

Sun, 06 Mar 2022 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Women's Day: More than 100 women honored in the ceremony, inspired by SDM Richa Rathi in Agrawal Bhawan, Sector-16
पंचकूला। ‘नारी का सम्मान, देश का मान’ इसी परंपरा के अंतर्गत पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में शनिवार को सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन में महिला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन उड़ान महिला मंच की चेयरपर्सन डिंपल गर्ग और नारी स्वाभिमान मंच की चेयरपर्सन सुनीता गर्ग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेवक प्रेसिडेंट महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट जगमोहन गर्ग की धर्मपत्नी मनु गर्ग और पंचकूला की एसडीएम डॉक्टर रिचा राठी रहीं।
विज्ञापन

डॉक्टर रिचा राठी ने महिलाओं को अपने संदेश के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर अपने अनुभव साझा किए। टीवी होस्ट, आरजे मीनाक्षी ने डॉक्टर रिचा राठी और जगमोहन गर्ग की समाज के प्रति किए कार्यों की सराहना की। वार्ड नंबर-3 की काउंसलर रितु गोयल, वार्ड नंबर-4 की काउंसलर सोनिया सूद, समाज सेविका प्रियंका सिंह, इंद्रा गुप्ता संपादक अग्रजन पत्रिका, रंजू प्रसाद चीफ पोस्ट मास्टर हरियाणा, समाज सेविका बबिता गर्ग और उनके पति बलवंत गर्ग,
विज्ञापन

नीलम त्रिखा, प्रतिभा माही शिखा श्याम राणा, समाज सेविका बेनू राव, डॉक्टर श्वेता, समाज सेविका रेखा अग्रवाल, आर्टिस्ट सोनिया मनचंदा, मॉडल आर्टिस्ट गीतू जैन, कविता चुग, तान्या शकुंतला, बंसल, प्रेम, सोमरा कार्यक्रम मेें मौजूद रहे। इस मौके पर उन सभी महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने करोना काल में धैर्य और विश्वास के साथ अपने परिवार के साथ-साथ अपने समाज के लिए भोजन, दवाइयां, मास्क बनाकर मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed