फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women making achievements and commendable contributions honored

Panchkula News: उपलब्धियों और सराहनीय योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित

Sat, 09 Mar 2024 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Women making achievements and commendable contributions honored
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। आयोजन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए महिलाओं समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने अंत्योदय परिवारों की 11 महिलाओं की ई-रिक्शा को झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजित समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा बतौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
दीप प्रज्वलन के बाद लिंगानुपात में सुधार, पोषण में सुधार, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं के साथ-साथ, महिला खिलाड़ियों, सरकारी कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी वर्कर्स समेत अलग-अलग विभाग की महिलाओं को प्रशंसा पत्र, नकद राशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं के साहस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, विशिष्ट उपलब्धियों के लिए खेल पुरस्कारों को शुरू करके महिलाओं के हित में कारगर कदम उठाया है।
विज्ञापन

लिंगानुपात में सुधार लाने पर किया सम्मानित
कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वर्ष 2023 में लिंगानुपात में सराहनीय सुधार लाने पर जिला उपायुक्त पलवल नेहा सिंह को प्रथम पुरस्कार के तौर पर पांच लाख रूपये, जिला उपायुक्त फरीदाबाद विक्रम और जिला उपायुक्त रेवाड़ी राहुल हुड्डा को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये और जिला उपायुक्त कुरुक्षेत्र शांतनु शर्मा को तीसरे पुरस्कार के तौर पर दो लाख रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोषण में सुधार लाने के लिए मिला सम्मान
बच्चों के पोषण में सुधार के लिए जिला उपायुक्त फरीदाबाद विक्रम को प्रथम, जिला उपायुक्त कैथल प्रशांत पंवार को दूसरा और जिला उपायुक्त पानीपत डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः दो, एक और 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अलावा राज्यपाल ने कैथल निवासी वंदना शर्मा को श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये, रेवाड़ी निवासी नंदिनी को इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपये, पंचकूला निवासी वंदना भारद्वाज को बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये, गुरुग्राम निवासी भगवती यादव को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के तहत 51 हजार रुपये और नर्सिंग आफिसर झज्जर निवासी कविता को 21 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। इसके अलावा झज्जर निवासी पलक, प्रियंका, भानु भाकर, सोनीपत निवासी पूजा, जींद निवासी पूजा, पानीपत निवासी रितु नेगी, फरीदाबाद निवासी रिदम सांगवान, रोहतक निवासी शैफाली को खिलाड़ी पुरस्कार के तौर पर 21-21 हजार रुपये से सम्मानित किया गया।
इनको मिला सरकारी कर्मचारी पुरस्कार
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सरकारी कर्मचारी पुरस्कार से कैथल निवासी कविता रानी, हिसार निवासी सुमन बाला, चंडीगढ़ निवासी वीना रानी, पंचकूला निवासी वीना और करनाल निवासी करुणा शर्मा को 21-21 हजार रुपये से सम्मानित किया। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर फतेहाबाद निवासी श्रुति, आंगनबाड़ी वर्कर गुरुग्राम निवासी सुनीता हंस, झज्जर निवासी शर्मिला, नारनौल निवासी शर्मिला, पंचकूला निवासी ममता और रेवाड़ी निवासी बिमला को भी 21-21 हजार रुपये से सम्मानित किया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. शिल्पी पत्तर दत्त और राजबाला कटारिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरुग्राम नेहा, परियोजना अधिकारी सीवन गुरजीत, पंचकूला से सविता नेहरा और हांसी से मीना नागपाल, रेखा रानी कुरुक्षेत्र, सहायक शालू, सुपरवाइजर गुरुग्राम शिल्पा और जाटूसाना रेवाड़ी राजवंती, प्रोग्राम मैनेजर शैफी, लेखाकार कमलजीत, कंसलटेंट पूजा मलिक, नीलम पंचकूला, सुखवीर कौर फतेहाबाद, संयम मराठा गुरुग्राम, रेखा धीमान जींद को प्रशंसा प्रत्र से सम्मानित किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त अमनीत पी कुमार, निदेशक मोनिका मलिक, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता, पुलिस उपायुक्त हिमांद्री कौशिक, नगर निगम कमिश्नर सचिन गुप्ता, एसडीएम गौरव चौहान समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed