फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women and Child Development Minister hoisted the flag in Panchkula and took the salute of the march past

Panchkula News: महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पंचकूला में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली

Sun, 17 Aug 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Women and Child Development Minister hoisted the flag in Panchkula and took the salute of the march past
पंंचकूला। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और लोगों को इस पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण उपरांत उन्होंने हरियाणा पुलिस व एनसीसी की परेड टुकडियों का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने ने सेक्टर 12 में युद्ध स्मारक पर जाकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले एसीपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी बॉयज और गर्ल्स, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी और मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-8 के बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया। 25 से 75 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं ने मधु शर्मा की अगुवाई में देशभक्ति पर शानदार अंतिम प्रस्तुति देकर दिखाया कि देशभक्ति का जज्बा बच्चों और युवाओं में ही नहीं बल्कि उनकी दादी और नानियों में भी है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों और शहीद सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया
इस अवसर पर श्रुति चौधरी ने मंच पर उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों के आत्रितों, युद्ध में वीर गति को प्राप्त सेना के अधिकारियों व सैनिकों की पत्नियों को उनके पास जाकर शाल देकर सम्मानित किया। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों में सेक्टर-8 निवासी देशराज परदेसी के पुत्र जोगिंद्र पाल, कंडाईवाला के साधुराम के पुत्र वीरेंद्र पाल व सुशील कुमार, सेक्टर 2 निवासी सूरज देव जोशी के पुत्र सुरेंद्र सिंह जोशी, सेक्टर 4 के ओमप्रकाश गांधी के पुत्र राकेश गांधी शामिल हैं। इसी प्रकार युद्ध में वीरगति प्राप्त सैनिकों की पत्नियों में हरिपुर के सिपाही रामेश्वर की पत्नी सवर्णों देवी, नग्गल के सूबेदार बुध सिंह की पत्नी रामप्यारी, बरवाला के हवलदार राजपाल सिंह की पत्नी संतोष देवी, सेक्टर 20 के शहीद मेजर अनुज राजपूत के पिता कुनवंत सिंह और माता उषा रोहिल्ला, सेक्टर 4 के विजयपाल सिंह की पत्नी विद्या देवी, रणवीर सिंह की पत्नी जिलापति तथा रमेश कुमार की पत्नी निर्देश देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

परेड में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले सम्मानित
परेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टुकड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सीनियर विंग में एनसीसी सीनियर विंग और एनसीसी सीनियर विंग (लड़कियों) की टुकड़ियों ने प्रथम स्थान, एनसीसी सीनियर विंग (लडके) की टुकड़ी ने दूसरा और हरियाणा पुलिस पंचकूला की टुकड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर विंग में एनसीसी जूनियर विंग (लड़कियों) की टुकड़ी ने प्रथम स्थान, एनसीसी जूनियर विंग (लड़के) की टुकड़ी ने दूसरा स्थान और गाइड प्लाटून, भारत स्काउट एंड गाइड्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली सभी टीमों को भी सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, समाज सेवकों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर कुलभूषण गोयल, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस आयुक्त शिवास कविराज, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, रंजीता मेहता, श्याम लाल बंसल सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed