फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Woman washed away along with car in Ghaggar river, seven youths saved their lives by risking their lives

Panchkula News: घग्गर नदी में कार समेत बह गई महिला, सात युवकों ने जान पर खेलकर बचाया

Mon, 26 Jun 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman washed away along with car in Ghaggar river, seven youths saved their lives by risking their lives
प्वाइंटरमहिला को इलाज के घर अस्पताल से भेजा घर, सातों युवक खड़क मंगोली के रहने वाले
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। घग्गर नदी में पूजा का सामान प्रवाहित कर घर लौट रही एक महिला माजरी पुल के पास अचानक तेज बहाव के चलते कार समेत पानी में बह गई। घग्गर पुल से 50 फुट नीचे कार को पानी में बहते देख राहगीरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
इसी दौरान ऑटो से गुजर रहे खड़क मंगोली के सात युवक फरिश्ता बनकर पहुंचे और महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। युवकों ने जान पर खेलकर सवा घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और महिला को सुरक्षित नदी से निकाल लिया। महिला काफी डरी हुई थी, ऐसे में उन्हें एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। महिला की पहचान संगीता के रूप में हुई है, वह एमडीसी सेक्टर-5 में रहती हैं।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह करीब 9.15 बजे हुआ। कार के पानी में बहते ही माजरी पुल पर भारी भीड़ जमा हो गई। तेज बहाव के कारण लोग पानी में उतरने से डर रहे थे। इस बीच राहगीरों ने दमकल विभाग को फोन किया। 15 मिनट में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुल से कार की दूरी ज्यादा होने के चलते दमकल विभाग की सीढ़ी छोटी पड़ गई। इस बीच खड़क मंगोली निवासी विक्रम, अनिल, बबलू, पप्पू, सलीम, राजू और किशन महिला की जान बचाने के लिए पानी में कूद गए, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते उन्हें करीब 25 मिनट तक मशक्कत के बाद लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विक्रम की नजर नगर निगम की गाड़ी में रखी रस्सी पर पड़ी। विक्रम अपने साथियों की मदद से रस्सी लेकर दोबारा महिला को बचाने के लिए घग्गर नदी के तेज बहाव में कूद गए। जैसे-तैसे विक्रम और अनिल नदी में पत्थर के पास फंसी आई-20 कार के पास पहुंचे। अनिल ने कार का पिछला दरवाजा खोला और देखा कि कार बंद होने की वजह से महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने तुरंत पानी में उतरे अपने मामा पप्पू से महिला की जान बचाने की बात कही। अनिल का वजन भारी था, इसलिए उन्होंने सबसे पहले मामा पप्पू को कार के अंदर भेजा ताकि कार का बैलेंस बना रहे और कार घग्गर में न बहे। पप्पू कार में दाखिल हुए और अनिल ने धीरे-धीरे महिला को बाहर निकालना शुरू किया।
इस बीच वजन ज्यादा होने के चलते महिला का हाथ अनिल के हाथ से छूट गया और वह पत्थर से जा टकराई। इतने में बिना देरी किए पप्पू गाड़ी से निकल गए और पत्थर के पास पहुंचकर रस्सी और अपने दोस्तों की मदद से महिला को धीरे-धीरे पानी से बाहर निकाल लिया। महिला काफी डरी हुई थी। उन्होंने अपने घर वालों को सूचित करने की बात कही। इसके बाद उनसे नंबर लेकर घरवालों को सूचित किया गया। इस बीच राहगीर मां-बेटी रितू और ममता ने एंबुलेंस के जरिए संगीता को अस्पताल पहुंचाया।


राहगीर वीडियो बनाने में जुटे रहे
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान माजरी पुल पर मौजूद लोग कार की वीडियो बनाने में जुटे रहे। पुलिस ने लोगों को मौके से हटाया। जब महिला को पुल से बाहर निकाला जा रहा था तो पुल पर जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed