{"_id":"6afe057a282475c91c016a6f","slug":"woman-seeks-case-transfer-while-concealing-fathers-death-wedding-invitation-exposes-the-truth-panchkula-news-c-16-1-pkl1098-1177246-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पिता की मौत छिपाकर केस ट्रांसफर कराने पहुंची महिला, शादी के कार्ड ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पिता की मौत छिपाकर केस ट्रांसफर कराने पहुंची महिला, शादी के कार्ड ने खोली पोल
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिता को बीमार और बिस्तर पर बताकर दीवानी केस दूसरी अदालत में ट्रांसफर कराने पहुंची महिला की हाईकोर्ट में पोल खुल गई। विरोधी पक्ष ने अदालत में शादी का एक कार्ड पेश किया जिसमें महिला के पिता के नाम के आगे स्वर्गीय लिखा था। इससे पता चला कि पिता की मौत करीब सात-आठ साल पहले ही हो चुकी थी। महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने महिला की याचिका खारिज कर दी।
मामला होशियारपुर जिले के मुकेरियां निवासी महिला से जुड़ा है। उसके बहनोई ने फिल्लौर की अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में हर्जाने की मांग को लेकर दीवानी मुकदमा दायर किया था। महिला ने इस मुकदमे को मुकेरियां की सक्षम अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
महिला ने दलील दी कि वह मुकेरियां तहसील के एक गांव में रहती है और फिल्लौर की अदालत करीब 120 किलोमीटर दूर है। उसके पास आय का कोई स्वतंत्र साधन नहीं है। पिता गरीब, बीमार और बिस्तर पर हैं। वे उसके साथ रहते हैं। ऐसे में इतनी दूर अदालत में पेश होना उसके लिए बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
विरोधी पक्ष ने इन दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि महिला नर्स के तौर पर नौकरी करती है और करीब 30 हजार रुपये महीना कमाती है। साथ ही, उसके पिता की मौत याचिका दाखिल होने से सात-आठ साल पहले ही हो चुकी थी। इसके समर्थन में अदालत में शादी का निमंत्रण कार्ड पेश किया गया जिसमें पिता के नाम के आगे स्वर्गीय लिखा था।
जस्टिस मंदीप पन्नू ने पाया कि महिला ने पिता की बीमारी और बिस्तर पर होने की गलत जानकारी देकर अदालत से महत्वपूर्ण तथ्य छिपाए। हाईकोर्ट ने कहा कि राहत मांगने वाले को सभी जरूरी तथ्य ईमानदारी से अदालत के सामने रखने चाहिए। तथ्यों को छिपाकर गलत आधार पर राहत मांगने वाली महिला स्थानांतरण की छूट पाने की हकदार नहीं है। अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी।